टेक एंड गैजेट्स

Amazon का बड़ा दांव, भारतीय इकाई में 1,660 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

Amazon India: यह पांच महीनों में दूसरी बार है, जब अमेजन की ओर से अपनी भारतीय इकाई में निवेश किया जा रहा है। इससे पहले अमेजन ने 830 करोड़ रुपये भारतीय इकाई में निवेश किए थे। ई-कॉमर्स भारत में तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल भारत में 24 करोड़ के करीब लोग ई-कॉमर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और 2030 तक 21 करोड़ नए यूजर्स जुड़ने की संभावना है।

Image

Image: Unsplash

Amazon India: ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में बड़ा दांव लगाते हुए भारतीय इकाई में 1,660 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी सामने आई है। अमेजन द्वारा भारतीय इकाई में निवेश ऐसे समय पर किया जा रहा है, जब बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में बाजार हिस्सेदारी को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इससे पहले अमेजन ने 830 करोड़ रुपये भारतीय इकाई में निवेश किए थे।

पहले 830 करोड़ रुपये का किया था निवेश

यह पांच महीनों में दूसरी बार है, जब अमेजन की ओर से अपनी भारतीय इकाई में निवेश किया जा रहा है। इससे पहले अमेजन ने 830 करोड़ रुपये भारतीय इकाई में निवेश किए थे। कुछ समय पहले वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 600 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। फ्लिपकार्ट, अमेजन का प्रमुख प्रतिद्वंदी है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा ई-कॉमर्स

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि 1,660 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। इसके बदले में 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 166 करोड़ शेयर मौजूदा शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे। ई-कॉमर्स भारत में तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल भारत में 24 करोड़ के करीब लोग ई-कॉमर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और 2030 तक 21 करोड़ नए यूजर्स जुड़ने की संभावना है।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article