टेक एंड गैजेट्स

ब्लैक फ्राइडे ट्रेड पर Amazon में हंगामा, यूरोप के 30 देशों में कर्मचारियों की हड़ताल

Amazon Workers protest during Black Friday trade: यूएनआई ग्लोबल यूनियन द्वारा चलाए जा रहे "मेक अमेजन पे" अभियान के तहत ब्लैक फ्राइडे से 30 से अधिक देशों में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रेड यूनियन वर्डी ने अनुमान के अनुसार, जर्मनी में छह अमेजन सेंटर में लगभग 2,000 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

Image

Amazon

Photo : iStock

Amazon Workers protest during Black Friday trade: ब्लैक फ्राइडे ट्रेड के दौरान अमेरिकी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन में शुक्रवार को हंगामा हो गया। यूरोप में अमेजन के कर्मचारी कई स्थानों पर हड़ताल पर चले गए। मेक अमेजन पे अभियान के तहत 30 से अधिक देशों में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन हुए। कर्मचारी लंबे समय से बेहतर वर्किंग कंडीशन और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका और अन्य देशों में ब्लैक फ्राइडे से थैंक्सगिविंग हॉलीडे मनाया जाता है जो अगले तीन-चार दिन चलता है और इस दौरान जमकर खरीदारी की जाती है।

यूरोप के 30 से अधिक देशों में हड़ताल

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएनआई ग्लोबल यूनियन द्वारा चलाए जा रहे "मेक अमेजन पे" अभियान के तहत ब्लैक फ्राइडे से 30 से अधिक देशों में हड़ताल और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रेड यूनियन वर्डी ने अनुमान के अनुसार, जर्मनी में छह अमेजन सेंटर में लगभग 2,000 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। बता दें कि जर्मनी पिछले साल बिक्री के हिसाब से अमेजन का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है।

इसमें कहा गया है कि राइनबर्ग के एक गोदाम में 500 कर्मचारी (40 फीसदी) हड़ताल पर चले गए थे और लीपजिग के एक गोदाम में लगभग 250 कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। वहीं इंग्लैंड में वेतन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण शुक्रवार को कोवेंट्री में अमेजन के गोदाम में 200 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर थे। दरअसल, कर्मचारी लंबे समय से बेहतर वर्किंग कंडीशन और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

अमेजन ने कहा- संचालन पर कोई प्रभाव नहीं

जर्मनी में अमेजन के एक प्रवक्ता ने कहा कि बहुत कम संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर हैं और कर्मचारियों को उचित वेतन दिया जाता है। यहां शुरुआती वेतन 14 यूरो (करीब 1,270 रुपये) प्रति घंटे से अधिक है। उन्होंने कहा कि हड़ताल का प्रोडक्ट की डिलीवरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ब्लैक फ्राइडे ऑर्डर की डिलीवरी समय पर होगी।

ब्लैक फ्राइडे का बढ़ रहा क्रेज

ब्लैक फ्राइडे मूल रूप से अमेरिका में बड़े-बॉक्स स्टोर्स पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए जाना जाता है। अब ब्लैक फ्राइडे तेजी से ऑनलाइन हो गया है और ग्लोबल हो गया है, जिसे कुछ हद तक अमेजन द्वारा बढ़ावा दिया गया है। अमेजन ने इस साल 17 नवंबर से 27 नवंबर तक हॉलीडे सेल पर डिस्काउंट का विज्ञापन किया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article