टेक एंड गैजेट्स

क्या जासूसी के लिए इस्तेमाल हो रहा ऐलेक्सा? बेडरूम की सारी बातें करता है रिकॉर्ड!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2023, 01:57 PM IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए मशहूर Alexa जितने काम की है, उतना ही शक के दायरे में अब ये आने लगी है. कई सारे यूजर्स का दावा है कि आप जो भी बातें करते हैं, ऐलेक्सा उसे रिकॉर्ड कर लेती है और सर्वर पर भेज देती है.

Image

बीते कुछ समय से सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ऐलेक्सा आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा रही है?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐलेक्सा कर रही है आपकी जासूसी!
  • रिकॉर्ड कर लेती है सारी बात-चीत!
  • बचने का 1 कारगर उपाय है माइक

Alexa And Privacy Issue: वॉइस असिस्टेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर ऐलेक्सा डिवाइस अब भारतीय ग्राहकों के बीच भी ट्रेंड में आ चुकी है. कोई सवाल हो या शंका, मूड ठीक करना हो या जोक सुनना हो... हर काम ऐलेक्सा करती है जिसे चलाने के लिए सिर्फ इंटरनेट लगता है. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के समय भी ऐलेक्सा बहुत कारगर साबित होती है. लेकिन बीते कुछ समय से सवाल उठाया जा रहा है कि क्या ऐलेक्सा आपकी प्राइवेसी में सेंध लगा रही है? हम यहां आपको इससे जुड़ी सभी बातें बता रहे हैं.

ऐसा क्यों और कैसे इससे बचें

आपके बेडरूम में जो बातें होती हैं वो आपकी पर्सनल होती हैं, इन्हें कोई और सुने या रिकॉर्ड करे तो वो प्राइवेसी खत्म होने का मामला बनता है. कंपनी के सभी दावों से इतर यूजर्स का मानना है कि ऐलेक्सा आपकी सभी बातें सुनकर इसे रिकार्ड कर लेता है और इन्हें अपने सर्वर पर भेजता है. लोगों का कहना है कि जब किसी प्रोडक्ट के बारे में अन्य शख्स पूछा जाए या खरीद की इच्छा जताई जाए तो इसका विज्ञापन खुद ही स्मार्टफोन और सिस्टम में दिखने लगता है. मतलब ऐलेक्सा ने आपकी बातें सुनी हैं.

इस समस्या का एक समाधान

अगर आपको इस समस्या से निजात चाहिए तो आपके पास सिर्फ एक रास्ता बचता है. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी प्राइवेसी के साथ समझौता हो रहा है और कोई आपकी बातें सुन रहा है तो सीधा शक ऐलेक्सा पर जाता है. हालांकि इससे बचने का एक पैंतरा आपकी निजी बातों को निजी रखेगा. आपको ऐलेक्सा का माइक ऑफ करना होगा, इससे आप जो भी बातें कर रहे हैं वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक से सुरक्षित रहेगी. बता दें कि यूजर्स के फीडबैक पर ये खबर तैयार की गई है, किसी ब्रांड विशेष की आलोचना हमारा उद्देश्य नहीं है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article