टेक एंड गैजेट्स

भारतीयों का कमाल! बनाया AI से लैस अनोखा योगा मैट, आसन करने में करेगा मदद

AI-enabled YogiFi Yoga Mat: यह मैट पूरी तरह से स्वदेशी है। इसके कई लाभ हैं। इनमें योगासन ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव योगा क्लासेस, रियल-टाइम फीडबैक और दुनिया भर में कहीं भी, कभी भी पर्सनलाइज कोचिंग की सुविधा शामिल हैं। इसमें कंफर्टेबल योगा प्रैक्टिस के लिए एआई और कंप्यूटर विजन (सीवी) टेक्नोलॉजी का फायदा मिलता है।

Image

AI-enabled YogiFi Yoga Mat (Image-YogiFi)

AI-enabled YogiFi Yoga Mat: आईआईटी मंडी से जुड़े एक स्टार्टअप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस एक योगा मैट बनाया है। इस मैट को योगीफाई नाम दिया गया है और कई केंद्रीय मंत्रियों को गिफ्ट भी किया गया है। इनमें योगासन ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव योगा क्लासेस, रियल-टाइम फीडबैक और दुनिया भर में कहीं भी, कभी भी पर्सनलाइज कोचिंग की सुविधा शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रियों को किया गिफ्ट

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से योगीफाई मैट को विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर, रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को भेजा गया है।

आसन करने में करता है मदद

मंत्रालय के अनुसार, यह मैट घर पर योग के अनुभव को बेहतर बनाएगा। इसमें कंफर्टेबल योगा प्रैक्टिस के लिए एआई और कंप्यूटर विजन (सीवी) टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा। मैट एक बिल्ट-इन इनोवेटिव सेंसर लेयर से लैस है, जो योग करने वालों के आसनों को ट्रैक करता है और उन आसनों को सही करने में मदद करने के लिए सुझाव देता है।

इसे वेलनेसिस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है, जिसे आईआईटी मंडी के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच) आईहब में इनक्यूबेट किया गया है और डीएसटी के एनएम-आईसीपीएस प्रोग्राम के तहत समर्थित किया गया है।

पर्सनलाइज कोचिंग देता है मैट

मंत्रालय के अनुसार, यह मैट पूरी तरह से स्वदेशी है। इसके कई लाभ हैं। इनमें योगासन ट्रेनिंग, इंटरैक्टिव योगा क्लासेस, रियल-टाइम फीडबैक और दुनिया भर में कहीं भी, कभी भी पर्सनलाइज कोचिंग की सुविधा शामिल हैं। योगीफाई स्मार्ट मैट घर पर अन्य स्मार्ट डिवाइस के साथ सहजता से काम करता है, ताकि योग करने के लिए सही माहौल तैयार किया जा सके।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article