टेक एंड गैजेट्स

क्या सच में 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान्स बंद हो रहे हैं? करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर

टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान्स को बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश है कि मासिक कहे जाने वाले प्लान्स में 30 दिन की वैलिडिटी होना चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि 28 दिन वाले प्लान्स बंद हो जाएंगे।

Image

करोड़ों मोबाइल यूजर्स को अभी साल में 13 बार रिचार्ज प्लान्स खरीदना पड़ता है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

मोबाइल रिचार्ज प्लान्स को लेकर एक खबर तेजी से सामने आ रही है कि अब जल्द 28 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स बंद हो जाएंगे। अगर आपने भी यह खबर सुनी है तो हम आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं कि क्या सच में Jio, Airtel, Vi और BSNL की लिस्ट से 28 दिन वाले प्लान्स हट जाएंगे?

सबसे पहले आपको बता दें कि 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान्स को लेकर कई बार इस तरह की चीजें सामने आ चुकी हैं कि इससे मोबाइल यूजर्स का नुकसान होता है। लेकिन, इस बार इस मुद्दे को कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की तरफ से संसद में उठाया गया। अब इसको लेकर सरकार की तरफ से भी कदम उठाया जाने लगा है।

28 दिन वाले प्लान्स नहीं होंगे बंद

सरकार टेलिकॉम कंपनियों को 28 दिन के बजाय 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान को बढ़ावा देने और पेश करने के लिए जोर दे रही है। इस कदम का उद्देश्य यूजर्स को साल में 13 बार के बजाय 12 बार रिचार्ज कराने की सुविधा देकर अतिरिक्त खर्च से बचाना है।

आपको बता दें कि टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान्स को बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश है कि मासिक कहे जाने वाले प्लान्स में 30 दिन की वैलिडिटी होना चाहिए। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि 28 दिन वाले प्लान्स बंद हो जाएंगे। किसी भी टेलिकॉम कंपनी की तरफ से ऐसा कुछ भी फिलहाल नहीं कहा गया है कि वह 28 दिन वाले प्लान्स को हटा रही हैं। लेकिन, आने वाले समय में 30 दिन वाले प्लान्स की संख्या बढ़ सकती है।

'मासिक प्लान' में मिले 30 दिन की वैलिडिटी

TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को पहले ही यह निर्देश दिया है कि उन्हें अपने पोर्टफोलियो में कम से कम एक ऐसा प्लान शामिल करना चाहिए जिसमें 30 दिन तक की वैलिडिटी मिलती हो। हालांकि अब सरकार यह चाहती है कि कंपनियां मासिक प्लान के नाम पर पूरे 30 दिन की वैलिडिटी की सुविधा दें। अगर यह नियम लागू होता है तो मोबाइल यूजर्स को अब टेलिकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो मं 30 दिन वाले प्लान्स अधिक नजर आ सकते हैं।

यह कदम क्यों उठाया गया?

कंपनियों की तरफ से कई ऐसे रिचार्ज प्लान्स ऑफर किए जाते हैं जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है जिसके कारण मोबाइल यूजर्स को पूरे साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। साल में 12 महीने होने की बावजूद 13 रिचार्ज कराने की वजह से यूजर्स को एक्स्ट्रा पैसा खर्च होता है। सांसद राघव चड्ढा की तरफ से हाल ही में इस मुद्दे को संसद में उठाया गया था और उन्होंने यह भी कहा था कि यह उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है।

अगर 30 दिन वाले प्लान्स की संख्या बढ़ती है तो आपको साल में केवल 12 बार रिचार्ज (हर 30 दिन में) कराने की आवश्यकता होगी। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी जिससे आपके पैसों की बचत होगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article