महीनों से बंद पड़े AC में नहीं मिल रही है कूलिंग तो हो सकती है ये गड़बड़ी, 90% लोग करते हैं गलती

अगर आपने महीनों से बंद Air Conditioner को एक बार फिर से चालू कर दिया है और आपको कूलिंग नहीं मिल रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए आपको सबसे बड़े कारण के बारे में बताते हैं जिस 90% लोग ध्यान हीं देते

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 25 2026, 18:44 IST
अप्रैल के महीने से तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे पारा बढ़ेगा वैसे वैसे एयर कंडीशनर की जरूरत भी पड़ने लगेगी। भीषण गर्मी के समय सिर्फ एसी ही है जिससे राहत मिलती है।Image Credit : IStock01 / 07

अप्रैल के महीने से तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे पारा बढ़ेगा वैसे वैसे एयर कंडीशनर की जरूरत भी पड़ने लगेगी। भीषण गर्मी के समय सिर्फ एसी ही है जिससे राहत मिलती है।

अगर आप गर्मी आते ही महीनों से बंद पड़े एयर कंडीशनर को चलाने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि कई महीनें तक बंद एसी को चलाने पर कूलिंग नहीं मिलती। ऐसा होने के कई बड़े कारण हो सकते हैं। Image Credit : IStock02 / 07

अगर आप गर्मी आते ही महीनों से बंद पड़े एयर कंडीशनर को चलाने जा रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि कई महीनें तक बंद एसी को चलाने पर कूलिंग नहीं मिलती। ऐसा होने के कई बड़े कारण हो सकते हैं।

जब हम सर्दी आने से पहले एसी को बंद करते हैं तब तो वह ठीक रहता लेकिन जब गर्मी के मौसम में उसे दोबारा चालू करते हैं तो उसमें कूलिंग नहीं होती इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। गर्मी में हमारा एसी खराब हो जाए तो बड़ी मुश्किल हो सकती है ऐसे में हमें इसे दोबारा शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।Image Credit : IStock03 / 07

जब हम सर्दी आने से पहले एसी को बंद करते हैं तब तो वह ठीक रहता लेकिन जब गर्मी के मौसम में उसे दोबारा चालू करते हैं तो उसमें कूलिंग नहीं होती इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। गर्मी में हमारा एसी खराब हो जाए तो बड़ी मुश्किल हो सकती है ऐसे में हमें इसे दोबारा शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आपने एसी को एक बार फिर से चालू किया है और आपके रूम में ठंडी हवा नहीं मिल रही है तो हो सकता है कि महीनों से बंद होने की वजह से इसकी गैस लीक हो गई है। इसलिए एक बार टेक्निशियन को बुलाकर गैस का लेवल चेक करा लें।Image Credit : IStock04 / 07

अगर आपने एसी को एक बार फिर से चालू किया है और आपके रूम में ठंडी हवा नहीं मिल रही है तो हो सकता है कि महीनों से बंद होने की वजह से इसकी गैस लीक हो गई है। इसलिए एक बार टेक्निशियन को बुलाकर गैस का लेवल चेक करा लें।

गैस लीक के अलावा दूसरे कुछ कारणों से भी एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसमें दूसरा सबसे बड़ा कारण कंप्रेसर से जुड़ा है। कई बार कंप्रेसर में दिक्कत आने की वजह से भी एसी की कूलिंग में समस्या आने लगती है। अगर Split AC का आउटडोर यूनिट काफी आवाज कर रहा है तो यह समझ जाना चाहिए कि कंप्रेसर में कोई दिक्कत है।Image Credit : IStock05 / 07

गैस लीक के अलावा दूसरे कुछ कारणों से भी एसी की कूलिंग कम हो जाती है। इसमें दूसरा सबसे बड़ा कारण कंप्रेसर से जुड़ा है। कई बार कंप्रेसर में दिक्कत आने की वजह से भी एसी की कूलिंग में समस्या आने लगती है। अगर Split AC का आउटडोर यूनिट काफी आवाज कर रहा है तो यह समझ जाना चाहिए कि कंप्रेसर में कोई दिक्कत है।

अगर आपका एयर कंडीशनर ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है तो हो सकता है कि इसके थर्मोस्टेट की सेटिंग सही न हो। इस स्मस्या को ठीक करने के लिए आपको अपने एसी के रिमोट में जाकर ऑटो मोड की जगह ऑन मोट को सेट करना होगा।Image Credit : IStock06 / 07

अगर आपका एयर कंडीशनर ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है तो हो सकता है कि इसके थर्मोस्टेट की सेटिंग सही न हो। इस स्मस्या को ठीक करने के लिए आपको अपने एसी के रिमोट में जाकर ऑटो मोड की जगह ऑन मोट को सेट करना होगा।

एयर कंडीशनर में गैस कम होने पर कई तरह के संकेत मिलते हैं। सबसे पहले तो कूलिंग कम हो जाती है। इन डोर यूनिट या पाइप्स पर बर्फ जमने लगती है। एयर कंडीशनर से बुलबुले जैसी आवाज भी आने लगती है। इसके अलावा तांबे के पाइप में जंग भी लगने लगता है।Image Credit : IStock07 / 07

एयर कंडीशनर में गैस कम होने पर कई तरह के संकेत मिलते हैं। सबसे पहले तो कूलिंग कम हो जाती है। इन डोर यूनिट या पाइप्स पर बर्फ जमने लगती है। एयर कंडीशनर से बुलबुले जैसी आवाज भी आने लगती है। इसके अलावा तांबे के पाइप में जंग भी लगने लगता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!