भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं। वीआई देश तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अगर आप कॉलिंग और डेटा वाले महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हो चुके हैं तो आपके लिए काम की खबर है। क्या आपको मालूम है कि मोबाइल यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान भी जिसमें आधे दिन तक मतलब 12 घंटे तक कंपनी अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती है। आइए आज आपको ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताते हैं जो आपकी कई सारी टेंशन खत्म करने वाला है।
20 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार प्लान्स मौजूद है। वीआई के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे भी प्लान्स मौजूद हैं जिसमें कंपनी यूजर्स को 12 घंटे तक अनलिमिटेड डेटा एक्सेस करने की सुविधा देती है। वीआई के इन प्लान्स की अच्छी बात यह है कि अधिक डेटा के साथ-साथ लंबी वैलिडटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं।
सस्ते रिचार्ज प्लान ने कराई मौज
अगर आपको अधिक डेटा की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए वोडाफोन आइडिया का 399 रुपये का प्लान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप सेकंडरी सिम के तौर पर वीआई का नंबर चला रहे हैं तो भी आपके लिए यह रिचार्ज प्लान फायदेमंद साबित होने वाला है। इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। आप 28 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
12 घंटे तक अनलिमिटेड डेटा की सुविधा
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कुल 56GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि वीआई इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को Binge All Night का ऑफर भी देती है। इस ऑफर के साथ आप रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फ्री में अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है।
वोडाफोन आइडिया ने अपने इस रिचार्ज प्लान में ओटीटी लवर्स का भी ध्यान रखा है। इस सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को एक महीने के लिए जियो हॉटस्ट्रा का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है जिससे आप लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज जैसे कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।
