करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, BSNL ला रहा है बिना नेटवर्क कॉलिंग वाली टेक्नोलॉजी
अगर आपके पास सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का सिम कार्ड है तो आपके लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल अब एक ऐसी सर्विस शुरू करने जा रही है जिससे ग्राहकों की कॉल ड्रॉप्स की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 14 2025, 14:46 IST
Image Credit : Digit01 / 08
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए लगातार अपने नेटवर्क पर काम कर रही है। कंपनी की तरफ से हाल ही में देशभर में 4G नेटवर्क को शुरू किया गया था अब कंपनी एक और नई सर्विस लाने जा रही है।
Image Credit : Digit02 / 08
अगर आपके स्मार्टफोन में बीएसएनएल का सिम है और आप कमजोर नेटवर्क से परेशान है तो अब आपकी टेंशन कम होने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक ऐसी सर्विस लाने जा रही है जिससे बिना नेटवर्क भी आप कॉल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit03 / 08
बीएसएनएस के करोड़ों ग्राहकों को कमजोर नेटवर्क से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। कंपनी जल्द ही VoWi-Fi (Voice over Wi-Fi) सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस सर्विस के शुरू होने के बाद ग्राहक कमजोर नेटवर्क या फिर बिना नेटवर्क के भी कॉल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit04 / 08
बीएसएनएल की तरफ से VoWi-Fi (Voice over Wi-Fi) की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसकी टेस्टिंग कुछ सेलेक्टेड इलाकों में ही की जा रही है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा।
Image Credit : Digit05 / 08
ईटी टेलीकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, BSNLके प्रेसिडेंट ए रॉबर्ट जेरार्ड रवि ने बताया कि VoWi-Fi के प्रोजेक्ट फिलहाल दो जोन में चलाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक यह सर्विस बेकार नेटवर्क वाले इलाकों में काफी शानदार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फाइनल टेस्टिंग पूरी हने के बाद इसे पूरे देश में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Image Credit : Digit06 / 08
आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी पहले ही देशभर में अपनी 4G LTE नेटवर्क को पूरे देश में शुरू कर चुकी है। अब कंपनी अपने 4G नेटवर्क के साथ VoWi-Fi का सपोर्ट भी देने जा रही है। ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह से कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना न करना पड़े।
Image Credit : Digit07 / 08
VoWi-Fi एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो कि VoLTE के साथ मिलकर काम करती है। इसका फायदा यह है कि कमजोर मोबाइल सिग्नल होने पर आप WiFi नेटवर्क से जुड़कर कॉल कर पाएंगे। यह सर्विस IP Multimedia Subsystem (IMS) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह वॉइस कॉलिंग नेटवर्क सर्विस को Wi-Fi के जरिए चलती है।
Image Credit : Digit08 / 08
आपको बता दें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों निजी कंपनियां अपने ग्राहकों को पहले ही VoWiFi की सर्विस दे रही हैं। अब इस फील्ड में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल की भी एंट्री हो चुकी है।