स्पोर्ट्स

VIDEO: स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम का जोरदार स्वागत, कप्तान हरमनप्रीत ने फैंस से किया बड़ा वादा

Indian hockey team grand welcome: भारत की मेडल विजेता हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अपना परचम लहराने के बाद अपने वतन लौट गई है। टीम का दिल्ली के एयरपोर्ट पर फैंस ने जमकर स्वागत किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें खिलाड़ी भी भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

Image

भारतीय हॉकी टीम का जोरदार स्वागत (फोटो- ANI/AP)

Indian hockey team grand welcome: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने वाली भारतीय हॉकी टीम पेरिस से अब अपने वतन लौट गई है। टीम ने शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर निकले तो हजारों फैंस पलके बिछाए उनके इंतजार के लिए खड़े थे। वे भारत जिंदाबाद और सचपंच साहब जो कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह को बोलते हैं उसके नारे लगा रहे थे। इसे देखकर कप्तान और टीम के सभी साथी भी काफी खुश नजर आए।

भारतीय हॉकी टीम ने एक ऐसा उल्लेखनीय मुकाम हासिल किया है जो पिछले पचास सालों में नहीं देखा गया। पेरिस 2024 ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल करके, भारत ने न केवल पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता, बल्कि 1972 के बाद पहली बार लगातार ओलंपिक पोडियम पर जगह बनाई। ये देश भर में इस खेल की प्रगति के लिए बेहद अहम होने वाला है।

हरमनप्रीत सिंह ने किया फैंस से वादा

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्वदेश लौटकर कहा कि "पदक तो पदक होता है और देश के लिए इसे जीतना बहुत बड़ी बात है। हमने फाइनल में पहुँचने और स्वर्ण जीतने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हमारा सपना पूरा नहीं हुआ। लेकिन, हम खाली हाथ नहीं लौटे हैं, लगातार पदक जीतना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हमें जो प्यार मिला है, वह बहुत बड़ी बात है। यह उनके (पीआर श्रीजेश) लिए एक भावुक क्षण था क्योंकि वह अपना आखिरी मैच खेल रहे थे। वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन वह हमारे साथ रहेंगे। मैं भारत सरकार, स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और ओडिशा सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. हमें जो प्यार मिल रहा है, वह हमारी ज़िम्मेदारी को दोगुना कर देता है, हम जब भी खेलेंगे, देश के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे।"

यह ऐतिहासिक उपलब्धि टोक्यो 2021 ओलंपिक में उनकी नाटकीय वापसी के बाद मिली है, जहां उन्होंने 1-3 से पीछे होने के बाद 5-4 मैच जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया था। यह उपलब्धि 1968 और 1972 के खेलों के बाद पहली बार है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक में ऐसी सफलता हासिल की है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article