स्पोर्ट्स

इन दो देशों की टीम ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाई

Uzbekistan and Jordan qualify for FIFA WC for the first time: उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने गुरुवार को पहली बार पुरुष विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने लगातार 11वीं बार इसमें अपनी जगह पक्की की। अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ उज्बेकिस्तान के लिए ग्रुप ए में ईरान के बाद दूसरा स्वत: क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त था।

Image

जॉर्डन और उज्बेकिस्तान ने फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया (Instagram)

उज्बेकिस्तान और जॉर्डन ने गुरुवार को पहली बार पुरुष विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया, जबकि दक्षिण कोरिया ने लगातार 11वीं बार इसमें अपनी जगह पक्की की। अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ उज्बेकिस्तान के लिए ग्रुप ए में ईरान के बाद दूसरा स्वत: क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करने के लिए पर्याप्त था।

ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया ने इराक को 2-0 से हराकर विश्व कप मे अपना स्थान पक्का किया। दक्षिण कोरिया की दो गोल के अंतर से जीत जॉर्डन के लिए पहली बार विश्व कप में जगह बनाने के लिए पर्याप्त थी। उसने इससे पहले ओमान को 3-0 से हराकर शीर्ष दो में जगह बनाई थी। जॉर्डन की तरफ से तीनों गोल अली ओलवान ने किए।

ग्रुप सी में चीन को जकार्ता में इंडोनेशिया के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस ग्रुप के एक अन्य मैच में अज़ीज़ बेहिच के अंतिम मिनट में किये गए गोल से ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी जापान की टीम को 1-0 से हराया। इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार छठी बार विश्व कप में खेलने के करीब पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया की जापान के खिलाफ 16 वर्षों में यह पहली जीत थी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article