स्पोर्ट्स

अमेरिकी पत्रिका ट्रैक एंड फील्ड न्यूज ने नीरज चोपड़ा को बताया साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रोअर

अमेरिकी ट्रैक एंड फील्ड मैग्जीन ट्रैक एंड फील्ड न्यूज ने नीरज चोपड़ा को साल 2024 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष भालाफेंक खिलाड़ी करार दिया है।

Image

नीरज चोपड़ा

Photo : AP

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में भाला फेंक में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट करार दिया है। पिछले साल ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान के अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाले 27 वर्षीय चोपड़ा ने कैलिफोर्निया स्थित पत्रिका की 2024 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने ग्रेनेडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ा।

नदीम इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं क्योंकि उन्होंने ओलंपिक के अलावा केवल एक अन्य प्रतियोगिता पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लिया था जिसे वह चौथे स्थान पर रहे थे। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था जबकि चोपड़ा ने 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया था।

यह पत्रिका 1948 से प्रकाशित हो रही है और खुद को खेलों की बाइबल मानती है। वह हर साल विश्व और अमेरिकी रैंकिंग प्रकाशित करती है।चोपड़ा 2023 की पुरुषों की भाला फेंक रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर थे। चोपड़ा ने वर्ष 2024 में कोई डायमंड लीग प्रतियोगिता नहीं जीती तथा वह दोहा,लॉज़ेन और ब्रुसेल्स में दूसरे स्थान पर रहे। पिछले साल उनकी एकमात्र बड़ी जीत फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में थी।

पत्रिका ने लिखा,'वर्तमान में रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज नीरज चोपड़ा और 2022 के विजेता एंडरसन पीटर्स के बीच शीर्ष स्थान के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं थी। चोपड़ा ने कोई डायमंड लीग नहीं जीती थी लेकिन पेरिस ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण वह पीटर्स से 3-2 से आगे रहे।'पीटर्स पेरिस ओलंपिक में नदीम और चोपड़ा के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 2024 में लॉज़ेन, ज्यूरिख और ब्रुसेल्स में तीन डायमंड लीग प्रतियोगिताएं जीती थी।

पत्रिका ने नदीम के बारे में लिखा,'आप ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के बारे में क्या कर सकते हैं जिसने ओलंपिक के अलावा केवल एक अन्य प्रतियोगिता में भाग लिया और उसमें वह चौथे स्थान पर रहे। इसलिए यह फैसला किया गया कि उन्हें पांचवें नंबर से ऊपर नहीं रखा जा सकता। हालांकि वह सर्वकालिक सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

SA vs AUS 1st ODI Timing: आज वनडे सीरीज से शुरू होगा दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का घमासान, जानिए पूरा कार्यक्रम और टीमें, कप्तान बावुमा ने जाहिर किए इरादे

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

'मेरा सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है': भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बताई अपनी इच्छा, रोहित-विराट पर भी कही बड़ी बात

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया भारत को सिल्वर मेडल, लगातार 3 मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

'वे मुझे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं गोली से भी बच जाऊंगा'... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी, बताया कब लेंगे संन्यास

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके

Asian Games 2026, Rowing: भारत को रोइंग में मिली सफलता, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, बलराज सिंग्ल्स में चूके