स्पोर्ट्स

उरुग्वे के दिग्गज फुटबॉल लुइस सुआरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

Luis Suarez Retires: उरुग्वे के अनुभवी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। लिवरपूल और बार्सिलोना की तरफ से खेल चुके इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश की तरफ से 142 मैच में 69 गोल किए जो उरुग्वे की तरफ से रिकॉर्ड है।

Image

लुइस सुआरेज ने लिया संन्यास (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • उरुग्वे के दिग्गज फुटबॉल लुइस सुआरेज ने लिया संन्यास
  • सुआरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
  • अपने देश की तरफ से 142 मैच में रिकॉर्ड 69 गोल किए

उरुग्वे के अनुभवी स्ट्राइकर लुइस सुआरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। लिवरपूल और बार्सिलोना की तरफ से खेल चुके इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश की तरफ से 142 मैच में 69 गोल किए जो उरुग्वे की तरफ से रिकॉर्ड है। वह अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच शुक्रवार को पराग्वे के खिलाफ खेलेंगे।

सुआरेज़ ने सोमवार को सेंटेनारियो स्टेडियम में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन शुक्रवार को होने वाला मैच मेरा अपने देश की तरफ से आखिरी मैच होगा।’’ उरुग्वे उस दिन विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में पराग्वे की मेजबानी करेगा।

सुआरेज़ ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। उन्होंने उरुग्वे की तरफ से चार विश्व कप और पांच कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में भाग लिया। वह क्लब स्तर पर खेलते रहेंगे। सुआरेज़ अभी इंटर मियामी क्लब से जुड़े हुए हैंं।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article