स्पोर्ट्स

Sumit Antil Gold: सुमित अंतिल ने रिकॉर्ड थ्रो लगाकर भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड

Sumit Antil Gold: पैरालिंपिक 2024 में सुमित अंतिल ने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिला दिया। उन्होंने रिकॉर्ड 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया।

Image

सुमित अंतिल गोल्ड (साभार-Twitter)

Sumit Antil Gold: भारत के सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिला दिया। उन्होंने पैरालिंपिक 2024 के F64 फाइनल में रिकॉर्ड 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर न केवल गोल्ड पर कब्जा किया बल्कि पैरालिंपिंक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। अंतिल पैरालम्पिक में अपना खिताब बरकरार रखने वाले पहले भारतीय पुरूष और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। सोनीपत के 26 वर्ष के विश्व रिकॉर्डधारी सुमित ने अपना ही 68 . 55 मीटर का पैरालम्पिक रिकॉर्ड बेहतर किया जो उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो में बनाया था। उनका विश्व रिकॉर्ड 73 . 29 मीटर का है।

इससे पहले पैरा बैडमिंटन स्टार नितेश कुमार ने पुरुष एकल SL3 पैरा बैडमिंटन फाइनल जीतकर भारत का दूसरा गोल्ड जीता था। भारत को पहला गोल्ड निशानेबाज अवनि लेखरा ने दिलाया था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article