Spain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights: अर्जेंटीना को मात देकर स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन, टूटा मेसी का दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना
Spain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights(स्पेन बनाम अर्जेंटीना विश्व कप 2026 फाइनल हाइलाइट्स) : स्पेन ने लियोनल मेसी के दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को तोड़कर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अर्जेंटीना की टीम फाइनल मुकाबले में स्पेन के डिफेंस को भेजने में नाकाम रही। ऐसा रहा मैच का रोमांच।
Spain vs Argentina Fifa World Cup 2026 Final Highlights: अर्जेंटीना को मात देकर स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन, टूटा मेसी का दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना
एक्स्ट्राटाइम के सेंकेंड हॉफ की शुरुआत में स्पेन की टीम अर्जेंटीना के गोल पोस्ट को भेजने में सफल रही और यही गोल अंत में निर्णायक साबित हुआ। स्पेन की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची और दूसरी बार भी खिताब जीतने में सफल रही। यूरो चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर फीफा विश्व कप का खिताब जीतकर भी इतिहास रच दिया है। वो दो बार यूरो चैंपियन बनने के बाद वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। लियोनल मेसी का करिश्मा स्पेन के खिलाफ नहीं दिखाई दिया। पूरे मैच में वो केवल एक शॉट टारगेट पर दाग सके इसके अलावा स्पेन ने उन्हें पूरे समय घेरे रखा और गोल करने के मौके नहीं दिए। मेसी दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सके और गोल्डन बूट भी अपने नाम नहीं कर सके। 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ वो फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
