स्पोर्ट्स

French Open Badminton: सात्विक और चिराग ने फिर मचाया धमाल, फ्रेंच ओपन जीतकर रचा बड़ा इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:13 AM IST

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty in French Open men's doubles Final: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक बार फिर धमाल मचाया है। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन अपने नाम कर लिया है। दोनों ने फाइनल में चीनी ताइपे की जोड़ी को शिकस्त दी।

Image

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

Photo : Twitter

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सात्विक और चिराज की जोड़ी ने रविवार को फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में धमाल मचा दिया। दोनों ने पुरुष डबल्स वर्ग के फाइनल में चीनी ताइपे के लूचिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली और इतिहास रच डाला। दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने 25वीं रैंकिंग की लूचिंग और यांग को 21-13, 21-19 से हराया। खिताबी मुकाबला 48 मिनट तक चला।

सात्विक और चिराग टूर्नामेंट के 2019 संस्करण में उपविजेता रहे थे। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने अपने सपने को छोड़ा नहीं और अन्य टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए दोबारा यहां पहुंचे। सात्विक और चिराग ने इंडियन ओपन सुपर 500, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, थॉमस कप और विश्व चैंपियनशिप कांस्य में जीता। भारतीय जोड़ी का यह थाईलैंड ओपन 2019 और इंडियन ओपन 2022 के बाद फ्रेंच ओपन तीसरे वर्ल्ड टूर टाइटल है। सात्विक और चिराग सुपर 750 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी है।

सात्विक और चिराग ने फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाकर रखा। दोनों ने पहले गेम से 5-0 की बढ़त बनाई और अपने विरोधियों को रोके रखा। मिड-ब्रेक के समय भारतीय जोड़ी के खाते में छह था। वहीं, दूसरे गेम में ताइपे की जोड़ी टक्कर देती नजर आई लेकिन सात्विक और चिराग ने इंटरवल के समय ठब अंकों की बढ़त हासिल कर ली। लू और यांग दोबारा लय में लौटे मगर गेम हार गए। गौरतब है कि सात्विक और चिराग की ने सेमीफाइनल में भी धमाकेदार जीत दर्ज की थी। भारतीय जोड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच में चोई सोल ग्यू और किम वोन को 21-18, 21-14 से हराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article