स्पोर्ट्स

मेरे बेटे को मेरी जरूरत हैः सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले किया भावुक पोस्ट, संन्यास की पुष्टि

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 07:54 PM IST

Sania Mirza emotional post: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने संन्यास की पुष्टि की है। उन्होंने इस पोस्ट में अपने पूरे सफर को बयां किया है और बताया है कि उनके लिए टेनिस छोड़ना क्यों जरूरी हो गया है।

Image

सानिया मिर्जा अपने बच्चों के साथ (Instagram)

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को पुष्टि कर दी कि ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 उनके करियर का अंतिम मेजर टूर्नामेंट होने वाला है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का आगाज मेलबर्न में सोमवार (16 जनवरी) से होने जा रहा है। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपने अब तक के पूरे सफर को बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन साल 2005 में उनका पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट था और यही अंतिम भी होगा।

सानिया मिर्जा ने इस पोस्ट में ये भी खुलासा किया कि फरवरी 2023 में होने वाला दुबई ओपन पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। सानिया मिर्जा उस टूर्नामेंट के साथ अपने दो दशक लंबे करियर को समाप्त कर देंगी। सानिया ने अपने इस पोस्ट में हैदराबाद के निजाम क्लब में 6 साल की उम्र में शुरू हुए टेनिस सफर से लेकर अब तक के सफर को याद किया, इसके अलावा अपने परिवार और टीम को शुक्रिया कहा।

सानिया मिर्जा ने अपने इस यादगार टेनिस सफर को खत्म करने का बड़ा कारण भी बताया। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे को उनकी जरूरत अब पहले से भी कहीं ज्यादा है। सानिया ने लिखा कि अब वो थोड़ी शांत जिंदगी जीना चाहती हैं और अपने बच्चों को ज्यादा समय देना चाहती हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article