स्पोर्ट्स

पाकिस्तान के पहलवान से दो-दो हाथ करेंगे, 6 साल बाद वापसी कर रहे संग्राम सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 12, 2024, 10:43 PM IST

Sangram Singh: जाने-माने रेसलप संग्राम सिंह 6 साल बाद वापसी करेंगे। प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में संग्राम पाकिस्तान के पहलवान से भिड़ेंगे। खेल कोई भी हो पाकिस्तान से भिड़ना हमेशा फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह होता है।

Image

संग्राम सिंह (साभार-Instagram)

पूर्व राष्ट्रमंडल हेवीवेट चैम्पियन संग्राम सिंह छह साल बाद वापसी करेंगे। वह यह वापसी दुबई में होनो वाले प्रो रेसिलिंग चैंपियनशि में करेंगे। 6 साल बाद वापसी कर रहे संग्राम के लिए इससे अच्छा मौका क्या होगा क्योंकि उनके सामने पाकिस्तान का एक पहलवान होगा। 24 फरवरी से दुबई में ‘इंटरनेशनल प्रो रेसलिंग चैम्पियनशिप’ के मुकाबले में वह पाकिस्तान के मोहम्मद सईद के सामने होंगे। इस चैम्पियनशिप की पुरस्कार राशि तीन करोड़ रुपये है और इसमें पांच मुकाबले होंगे। इन पांच में से एक मैच संग्राम और सईद के बीच होगा।

संग्राम (38 वर्ष) ने 2015 और 2016 में राष्ट्रमंडल हेवीवेट चैमपियनशिप जीती थी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य फिट इंडिया की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता के जरिये युवाओं को प्रेरित करना है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोहम्मद सईद के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना इस बात पर जोर देने के लिए शानदार तरीका है कि उम्र कोई बाधा नहीं है और मैं विश्व पेशेवर कुश्ती द्वारा मुहैया कराये गयी इस वापसी में इस शानदार भिड़ंत के लिए तैयार हूं। ’ संग्राम सिंह ने आखिरी बार केडी जाधव मेमोरियल इंटरनेशनल कुश्ती चैंपियनशिप (KD Jadhav Memorial International Khusti Championships) में भाग लिया था। इस चैंपियनशि में उन्होंने केविन रेडफोर्ड जूनियर को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

End of Article