स्पोर्ट्स

PWR DUPR India League: रोहन बोपन्ना ने पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग के शुभारंभ पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की प्रशंसा की

PWR DUPR India League, Rohan Bopanna: मुंबई में PWR DUPR इंडिया लीग और टूर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मौजूदा भारतीय टेनिस दिग्गज और मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन डबल्स विजेता रोहन बोपन्ना ने कहा कि टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की प्रशंसा की और कहा कि सभी खेलों को समर्थन की आवश्यकता है, जिस तरह से आप लंबे समय से कर रहे हैं।

Image

भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना।

Photo : Times Now Digital

PWR DUPR India League, Rohan Bopanna: PWR DUPR इंडिया लीग के शुभारंभ मौके पर भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने पिकलबॉल को लेकर बड़ी बात कही। मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में PWR DUPR इंडिया लीग और टूर का शुभारंभ पर मौजूद मुख्य अतिथियों में से एक भारतीय टेनिस के दिग्गज और मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन डबल्स विजेता रोहन बोपन्ना हैं। इस कार्यक्रम में उन्होंने टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश में इस खेल की बढ़ती सफलता के पीछे दूरदर्शी हैं। अपने भाषण के दौरान विनीत जैन से सीधे बात करते हुए रोहन बोपन्ना ने कहा कि सभी खेलों को समर्थन की आवश्यकता है, जैसे टाइम्स ग्रुप के एमडी ने पिकलबॉल के लिए किया है। बोपन्ना ने कहा कि सभी खेलों को समर्थन की आवश्यकता है, जिस तरह से आप लंबे समय से कर रहे हैं।"

नए खेल को अपना रहा है भारत

मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन डबल्स विजेता रोहन बोपन्ना ने इस बात भी सराहना की कि भारत एक नए खेल को अपना रहा है, जो इन दिनों काफी चलन में है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले सालों में भारत में भी इस खेल को बढ़ावा मिलेगा। बोपन्ना ने कहा, "भारत एक नया खेल अपना रहा है। यह एक उत्साह है। पिकलबॉल खेलने वाले सभी लोगों को इस खेल के लोकप्रिय होने की शुभकामनाएं।"

मुझे खेल खेलने के लिए प्रेरित करते हैं

टेनिस के दिग्गज बोपन्ना ने कहा, "पूरव हमेशा मुझे खेल खेलने के लिए प्रेरित करते हैं। कभी भी 'नहीं' मत कहो। आंद्रे अगासी को सुनने के बाद, परिवार के साथ खेलने से आपको अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है। हर कोई बाहर निकलना चाहता है, बाहर जाना चाहता है और स्वस्थ रहना चाहता है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसे अपनाएगा और भारत में यह खेल बढ़ेगा।"

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article