स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में रमिता जिंदल, बलराज ने भी स्कल्स क्वार्टरफाइनल में मारी एंट्री

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 10 मीटर एयर राइफल में भारत की युवा निशानेबाज रमिता जिंदल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है। वहीं बलराज पवार ने भी क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है।

Image

रमिता जिंदल (फोटो- X)

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल ने पेरिस ओलंपिक की महिला 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।इसी स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान 10वें स्थान पर रहते हुए क्वालीफिकेशन से बाहर हो गयी।

हांगझोऊ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने कुल 631.5 अंक के साथ फाइनल में जगह पक्की की। वह इस ओलंपिक में पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर के बाद फाइनल में जगह पक्की करने वाली भारत की दूसरी निशानेबाज है।इलावेनिल शुरुआती चरण में शीर्ष निशानेबाजों में शामिल थी लेकिन आखिरी कुछ निशाने सटीक नहीं लगने के कारण वह 630.7 अंक के साथ फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

खराब शुरुआत के बाद की वापसी

रमिता की शुरुआत धीमी रही और छठी और अंतिम सीरीज तक वह शीर्ष आठ में शामिल नहीं थी, लेकिन उन्होंने आखिरी में कुछ शानदार निशाने लगाकर फाइनल में जगह पक्की की। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में 16वें स्थान पर रहने वाली अनुभवी इलावेनिल क्वालिफिकेशन में अधिकांश समय पांचवें स्थान पर थी लेकिन आखिरी सीरीज में 103.8 की खराब स्कोर के कारण 24 साल की यह जूनियर विश्व चैंपियन पांचवें से 10वें स्थान पर खिसक गयी।

बलराज भी पहुंचे क्वार्टरफाइनल में

भारत के बलराज पंवार रविवार को पेरिस ओलंपिक में रेपेचेज दो में दूसरे स्थान पर रहते हुए नौकायन (रोइंग) की पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।बलराज ने सात मिनट 12.41 सेकेंड का समय लिया और वह मानाको के क्वेंटिन एंटोगनेली से पीछे रहे जो सात मिनट 10:00 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहे।प्रत्येक रेपेचेज से शीर्ष दो में रहने वाले खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं।पंवार पूरी रेस के दौरान दूसरे स्थान पर बने रहे। उन्होंने 500 मीटर की दूरी को एक मिनट 44:13 सेकेंड, 1000 मीटर की दूरी को तीन मिनट 33:94 सेकेंड और फिर 1500 मीटर की दूरी को पांच मिनट 23:22 सेकेंड में पार किया।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article