स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: मीराबाई चानू कांस्य पदक से चूकीं, चौथे स्थान से करना पड़ा संतोष

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गईं। मीराबाई 199 किग्रा भार उठाकर चौथे पायदान पर रहीं।

Image

मीराबाई चानू

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक में पदक से चूकीं मीराबाई चानू
  • कुल 199 किग्रा वजन उठाकर रहीं तीसरे पायदान पर
  • चीन की जीहुई हाओ ने नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

पेरिस: टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता 29 वर्षीय भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। उन्होंने स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार के साथ कुल 199 क्रिग्रा भार उठाया और चौथे पायदान पर रहीं। स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन की जीहुई हाओ ने स्वर्ण पदक नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। उन्होंने कुल 206 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। स्नैच में जीहुई ने 89 और क्लीन एंड जर्क में 117 किग्रा वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 117 किग्रा वजन उठाकर नया ओलंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रोमानिया की प्लेयर को मिला सिल्वर

सिल्वर मेडल रोमानिया की मेहेला वेलेंतीना को मिला। उन्होंने कुल 205 किग्रा वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 93 और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा वजन उठाया। कांस्य पदक थाइलैंड की सुरोधना खामबाओ को मिला। उन्होंने 200 किग्रा भार उठाया। स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा उठाकर वो तीसरे पायदान पर रहीं।

स्नैच राउंड के बाद तीसरे पायदान पर थीं चानू

मीराबाई चानू ने 85 किग्रा के साथ स्नैच राउंड में शुरुआत की। उन्होंने पहले प्रयास में आसानी से ये वजन उठा लिया। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 84 किग्रा के साथ शुरुआत की थी। मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। लेकिन तीसरे प्रयास में मीराबाई चानू ने 88 किग्रा भार उठाकर पहले पायदान पर काबिज हो गईं। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक में 87 किग्रा भार स्नैच राउंड में उठाया था।

क्लीन एंड जर्क में असफल रहे दो प्रयास

क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने 111 किग्रा के साथ शुरुआत की। पहले ही प्रयास में वो नाकाम रहीं। दूसरा प्रयास 111 किग्रा के साथ सफल रहा और 199 किग्रा कुल भार के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गईं। लेकिन उनका 114 किग्रा का तीसरा प्रयास नाकाम रहा और वो मेडल की दौड़ से बाहर हो गईं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article