स्पोर्ट्स

PR Sreejesh Retirement: ब्रॉन्ज मेडल के साथ श्रीजेश ने हॉकी को कहा अलविदा, जानिए कैसा रहा है उनका सफर

Paris Olympics 2024, PR Sreejesh Retirement: भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मेडल मुकाबले में स्पेन को 2-1 से मात दी और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है।

Image

गोल पोस्ट पर चढ़कर श्रीजेश ने जीत को किया सेलिब्रेट। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, PR Sreejesh Retirement: भारतीय पुरष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। गुरुवार को हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले भारत का सामना स्पेन से हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। हरमनप्रीम सिंह की कप्तानी वाली टीम ने स्पेन को 2-1 से पटखनी देकर खिताबी पर कब्जा जमाया। भारत का यह लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। यह मुकाबला भारत के 140 करोड़ लोगों के साथ टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के लिए सबसे खास रहा। श्रीजेश का यह आखिरी मुकाबला था। स्पेश को पटखनी देने के बाद श्रीजेश ने हेलमेट का दंडवत प्रणाम किया और इसके बाद गोल पोस्ट पर चढ़कर जीत को सेलिब्रेट किया। इसके बाद हरमनप्रीम ने अपने कंधे पर श्रीजेश को बैठाकर मैदान पर घुमाया।

ब्रॉन्ज मेडल में शानदार प्रदर्शन रहा श्रीजेश का

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में गोलकीपर पीआर श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मैच के दौरान कई बार स्पेन के खिलाड़ियों ने अटैक किया, लेकिन उन्होंने गेंद को गोल नहीं होने दिया। पूरे मैच के दौरान श्रीजेश ने छह गोल में से पांच गोल बचाए। यही वहज है कि टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो वहां भी श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था।

श्रीजेश का ऐसा रहा है प्रदर्शन

  • टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल।
  • एशियन गेम्स में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल।
  • एशियन इंडोर गेम्स में एक ब्रॉन्ज मेडल।
  • एशिया कप में एक सिल्वर मेडल।
  • चैम्पियंस ट्रॉफी में दो सिल्वर मेडल।
  • एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल।
  • कॉमलवेल्थ गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

मिल चुका है पद्म श्री अवॉर्ड

केरल सरकार के सामान्य और उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (मुख्य खेल आयोजक) श्रीजेश पद्म श्री से सम्मानित हो चुके हैं। उनको 2017 में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा 2021 में भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। वहीं, श्रीजेश को 2022 में वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article