स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: कार्लोस अल्कारेज की सेमीफाइनल में एंट्री, जोकोविच के बाद सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

Paris Olympics 2024, Carlos Alcaraz Became The Youngest Player: ग्रैंड स्लैम चैम्पियन कार्लोस अल्कारेज का पेरिस ओलंपिक में धमाल जारी है। टेनिस के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्कारेज ने शानदार प्रदर्शन कर अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए। वे सेमीफाइनल में पहुंचने वाले नोवाक जोकोविच के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

Image

राफेल नडाल और कार्लोस अल्कारेज। (फोटो- Carlos Alcaraz X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Carlos Alcaraz Became The Youngest Player: कार्लोस अल्कारेज पेरिस ओलंपिक की पुरुष टेनिस स्पर्धा में अमेरिका के टॉमी पॉल को हराकर 2008 में नोवाक जोकोविच के बाद एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। अल्कारेज ने 11 मैचों में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए पॉल को 6-3, 7-6 (7) से हराया। फ्रेंच ओपन के मौजूदा चैम्पियन स्पेन के 21 साल के इस खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा, ‘‘ रोलां गैरों में मेरे दो सप्ताह सचमुच बहुत अच्छे रहे है। मैंने यहां बहुत बढ़िया टेनिस खेला। मेरा मूवमेंट अच्छा है और गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहा हूं।’

अल्कारेज के सामने सेमीफाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे की चुनौती होगी, जिन्होंने नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-4, 6-7 (8), 6-3 से हराया। महज 21 साल की उम्र में चार ग्रैंड स्लैम जीत चुके अल्कारेज 16 साल पहले बीजिंग ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच की तब की उम्र से कुछ ही दिन बड़े हैं। दाहिने घुटने में दर्द महसूस कर रहे शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच एक अन्य सेमीफाइनल में इटली के लोरेंजो मुसेटी का सामना करेंगे।

घुटने की सर्जरी करने वाले सर्बिया के 37 साल के इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 7-6 (3) से हराया। 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच अपने चौथे प्रयास में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के सपने को पूरा करने के लिए दर्द के साथ खेल रहे हैं। मुसेटी ने टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-5, 7-5 से मात दी। इस 22 साल के खिलाड़ी ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘ यह मेरे अब तक के करियर की सबसे बेहतरीन मैचों में से एक रहा है।’

महिला वर्ग के एकल में चीन की झेंग किनवेन के सामने क्रोएशिया की 13वीं वरीयता प्राप्त डोना वेकिच की चुनौती होगी। झेंग ने पिछले पांच साल में चार फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पोलैंड की इगा स्वियातेक को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी तो वहीं वेचिक ने स्लोवाकिया की अन्ना कैरोलिना श्मीडलोवा की चुनौती को 6-4, 6-0 से खत्म की।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article