स्पोर्ट्स

US Open 2025: जोकोविच और अल्काराज अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में पहुंचे

Novak Djokovic And Carlos Alcaraz Results In US Open 2025: अमेरिकी ओपन में लगातार दूसरे मैच में नोवाक जोकोविच थके हुए लगे और एक सेट भी गंवाया लेकिन 24 बार के इस ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने समय पर वापसी करते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली। उधर, दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने डेढ घंटे से अधिक चले दूसरे दौर में मैच में इटली के 65वीं रैंकिंग वाले मात्तिया बेलूची को 6-1, 6-0, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

Image

नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज तीसरे दौर में पहुंचे

Photo : AP

अमेरिकी ओपन में लगातार दूसरे मैच में नोवाक जोकोविच थके हुए लगे और एक सेट भी गंवाया लेकिन 24 बार के इस ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने समय पर वापसी करते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली। जोकोविच का यहां फ्लशिंग मीडोस पर पहले और दूसरे दौर में जीत का रिकॉर्ड 36-0 का हो गया। उन्होंने अमेरिका के 145वीं रैंक वाले क्वालीफायर जाचारी वाजदा को 6-7, 6-3, 6-3, 6-1 से हराया।

जोकोविच 11 जुलाई को विम्बलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनेर से हारने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं । अब उनका सामना ब्रिटेन के कैम नौरी से होगा जिन्हें वह छह बार हरा चुके हैं। नौरी ने अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को कोमेसाना को 7-6 (5), 6-3, 6-7 (0), 7-6 (4) से हराया।

उधर, दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने डेढ घंटे से अधिक चले दूसरे दौर में मैच में इटली के 65वीं रैंकिंग वाले मात्तिया बेलूची को 6-1, 6-0, 6-3 से हराकर अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। अल्काराज इस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं जिन्होंने अपना सिर मुंडवा रखा है । उनके भाई ने उनके बालों से छेड़खानी की तो उन्होंने सारे बाल ही कटवा लिये। पांच बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन अल्काराज ने पहला खिताब यहीं पर 2022 में जीता था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article