स्पोर्ट्स

Diamond League Finals: नीरज चोपड़ा चुनौती पेश करने को तैयार, अविनाश साबले भी देंगे उनका साथ

Diamond League 2024 final: पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा एक भी फिर चुनौती पेश करने को पूरी तरह से तैयार हैं। दो दिवसीय डायमंड लीग फाइनल का आयोजन 13 और 14 सितंबर को होगा। इस मुकाबले में नीरज के अलावा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले भी हिस्सा लेंगे।

Image

नीरज चौपड़ा। (फोटो- Neeraj Chopra X)

Photo : Twitter

Diamond League 2024 final: राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। वह स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ इस प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय है। साबले (29 वर्ष) ने 12 खिलाड़ियों के डायमंड लीग फाइनल में पहली बार जगह बनायी है। उनकी स्पर्धा का आयोजन शुक्रवार को होगा जहां सभी 12 प्रतिभागी सीधे फाइनल रेस में भाग लेंगे। साबले ने इस सत्र में डायमंड लीग के दो आयोजनों में हिस्सा लिया है और वह तीन अंक के साथ तालिका में 14वें स्थान पर थे। उनसे उच्च रैंकिंग वाले चार खिलाड़ियों के प्रतियोगिता से हटने के बाद उन्होंने फाइनल में जगह बनायी।

दो दिवसीय डायमंड लीग फाइनल का आयोजन 13 और 14 सितंबर को होगा। पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ 13 सितंबर को निर्धारित है जबकि पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता अगले दिन आयोजित की जाएगी। इस सत्र में डायमंड लीग के 14 आयोजनों में से पांच में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा थी। साबले ने सात जुलाई को डायमंड लीग के पेरिस चरण में 8:09.91 मिनट के समय के साथ अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ छठा स्थान हासिल किया था। वह 25 अगस्त को सिलेसिया चरण में 14वें स्थान (8:29.96 मिनट) पर थे।

साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय बने लेकिन वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके। पेरिस ओलंपिक में वह 8:14.18 मिनट के समय के साथ निराशाजनक 11वें स्थान पर रहे थे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने समग्र तालिका में चौथे स्थान पर रहने के बाद डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। चोपड़ा ने दोहा और लुसाने में आयोजित एकदिवसीय मुकाबलों में प्रत्येक में दूसरे स्थान पर रहने से 14 अंक अर्जित किए।

प्रत्येक डायमंड लीग सत्र के फाइनल के चैंपियन को प्रतिष्ठित ‘डायमंड ट्रॉफी’, 30,000 डॉलर की पुरस्कार राशि और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एक वाइल्ड कार्ड से सम्मानित किया जाता है। उपविजेता को 12,000 डॉलर मिलेंगे और इसी तरह आठवें स्थान पर रहने वाले को 1000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article