मैदान पर अर्जेंटीना स्टार लियोनेल मेस्सी हो तो कुछ न कुछ अनोखा होना बनता है। ऐसा ही हुआ बीजिंग में ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के बीच एक फैंडली मैच में जहां मेस्सी ने अपनी टीम के लिए फास्टेस्ट गोल डाला। इस गोल के दम पर अर्जेंटीना ने इस फ्रैंडली मैच को 2-0 के अंतर से अपने नाम किया। बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेस्सी ने मैच शुरू होने के 79वें सेंकंड में ही गोल दागकर अपनी टीम के लिए सबसे फास्टेस्ट गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
मैच के दूसरे ही मिनट में अर्जेंटीना ने बॉल जीता और एंजो फर्नांडीज ने पास मेस्सी को दिया। फिर क्या था मेस्सी ने अपना कौशल दिखाते हुए गोलकीपर सहित दो डिफेंडर को छकाते हुए बॉल गोल पोस्ट में डाल दिया और ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में बढ़त को किया दोगुना
अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में इस बढत को 2-0 कर लिया। रॉड्रिगो डी पॉल के पास को जर्मन पेजेल्ला ने शानदार हेडर से इसको गोल में बदल दिया और ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित कर दी।
मैच देखने उमड़ पड़े फैंस
ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के बीच यूं तो यह मैच फ्रैंडली था, लेकिन जिस मैच में मेस्सी खेल रहे हो तो फैंस किसी भी हाल में ये मौका छोड़ नहीं सकते हैं। स्टेडियम में कुल 68,000 फैन मौजूद थे, जिसमें से ज्यादातर अर्जेंटीना की जर्सी में थे। इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया को कोच ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा 'मुझे कोई येलो जर्सी में नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे आशा है कि जर्सी नंबर 10 की बिक्री का कुछ प्रतिशत वह मुझे भी शेयर कर देंगे।
