स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 Golden Boot Award: कीलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

फ्रांस के 27 वर्षीय स्टार खिलाड़ी और कप्तान कीलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। गोल की रेस में उन्होंने लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा।

Image

कीलियन एम्बाप्पे

Photo : AP

न्यूयॉर्क: फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट का अवॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में दो गोल करके एम्बाप्पे ने लियोनल मेसी से 2 गोल की बढ़त बना ली थी। मेसी के पास एम्बापे की बराबरी करने का मौका स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में था लेकिन वो कोई गोल नहीं कर सके और अर्जेंटीना को फाइनल मुकाबले में 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 10 गोल किए और दो अस्सिट भी किए।

लगातार दो बार गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने वाले पहले प्लेयर

साल 2018 में अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में एम्बाप्पे ने 4 गोल किए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में 8 गोल करके गोल्डन बूट अवॉर्ड अपने नाम किया। अपने करियर के तीसरे विश्व कप में 10 गोल करके एम्बाप्पे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा 96 साल के इतिहास में और कोई खिलाड़ी नहीं कर सका।

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

कीलियन एम्बाप्पे ने मौजूदा विश्व कप में खेले आठ मैचों में 10 गोल किए हैं। उनके नाम 4 असिस्ट भी दर्ज हैं। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में वो फ्रांस के जस्ट फोंटेन और हंगरी के सैंडोर कोक्सिस से पीछे रह गए हैं। साल 1958 के विश्व कप में फोंटेन ने 13 और 1954 में कोक्सिस ने 11 गोल दागे थे।

विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

कीलियन एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके खाते में अब 22 फीफा वर्ल्ड कप गोल हैं। दूसरे स्थान पर काबिज लियोनल मेसी के 21 गोल के साथ दूसरे पायदान पर रह गए। मेसी फाइनल में एक गोल भी कर लेते तो वो एम्बाप्पे की बराबरी पर आ जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एम्बाप्पे ने महज 27 साल की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है। वो आने वाले वर्षों में वो कम से कम दो बार विश्व कप और खेलेंगे और इस संख्या में और इजाफा हो सकता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article