स्पोर्ट्स

धर्मबीर की पत्नी ज्योति ने कहा, घर से कहकर गए थे...बेटे के लिए गोल्ड लेकर आऊंगा

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले धर्मबीर की पत्नी ज्योति बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, घर से जाते वक्त वह कहकर गए थे, बेटे के लिए गोल्ड मेडल लेकर आऊंगा। ज्योति ने कहा, उन्होंने अब वो कर दिखाया है।

Image

धरमबीर (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस पैरालंपिक 2024
  • धर्मबीर ने जीता गोल्ड तो पत्नी हुईं भावुक
  • पत्नी ज्योति ने बताया कि उन्होंने गोल्ड लाने का वादा किया था

पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले धर्मबीर की पत्नी ज्योति बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, घर से जाते वक्त वह कहकर गए थे, बेटे के लिए गोल्ड मेडल लेकर आऊंगा।

ज्योति ने कहा, ''जो उन्होंने वादा किया, उसे निभाया है। उन्होंने मेडल जीतने के लिए दिन रात मेहनत की है। मैदान से वह रात को 11 बजे लौटते थे। इस दौरान उन्होंने बारिश-धूप की परवाह नहीं की। बस कड़ी मेहनत करते गए। ज्योति ने कहा, ''गेम शुरू होने से दो घंटे पहले मैंने धर्मबीर से बात की थी। मैंने उन्हें हौसला दिया था कि ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। बस अपना फोकस खेल पर क्रेंदित रखना। मेडल जीतने के बाद मेरी उनसे बात हुई। वह बेहद खुश थे।''

ज्योति ने बताया कि 2 जून 2012 को नहर में तैरने के दौरान उन्हें चोट लगी थी। पानी कम होने की वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। ज्योति ने कहा कि यह मेडल धर्मबीर के गुरु को समर्पित है। 7 सितंबर को वह दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए तैयारी हो रही है। उनके लिए मिठाईयां बनवाई जाएंगी, क्योंकि उन्हें खाने में मीठा पसंद है।

बता दें कि सोनीपत के भदाना गांव के धर्मबीर नैन ने क्लब थ्रो इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। धर्मबीर की मां ने कहा, ''बेटे ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता है। बेटे की इस सफलता से मैं बेहद ही खुश हूं। परिवार और गांव के लोग खुश हैं। पेरिस जाने से पहले कह कर गया था कि गोल्ड लेकर आऊंगा, उसने अपने वादे को निभाया है। हम सभी खुश हैं। उसने गोल्ड मेडल जीतने के लिए कड़ी तपस्या की है। वह दिन रात मेहनत करता था।''

बता दें की गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले घर्मबीर की शुरुआत ठीक नहीं थी। मैच देखने वाले लोगों को लग नहीं रहा था धर्मबीर गोल्ड जीत सकता है। क्योंकि, शुरू के चार थ्रो फाउल कर दिए थे। लेकिन, पांचवें प्रयास में उन्होंने इतिहास रच दिया। एफ51 के इवेंट में 34.92 मीटर का थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

(IANS)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article