स्पोर्ट्स

जैसमीन लंबोरिया विश्व चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, सनामाचा और साक्षी बाहर

Jasmine Lamboria in World Boxing QF: राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पहले पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भारत के दो अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए।

Image

जैसमीन लंबोरिया (X/SAIMedia)

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैसमीन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पहले पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि भारत के दो अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए।

तीसरी बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रही जैसमीन ने महिलाओं के 57 किलो वर्ग के अंतिम 16 में ब्राजील की दो बार की ओलंपियन जूसीलेन सेरकीरा रोमेउ को 5-0 से हराया। दोनों के बीच जुलाई में अस्ताना टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला हुआ था जिसमे जैसमीन विजयी रही थी।

अब जैसमीन विश्व चैम्पियनशिप पदक से एक जीत दूर है । उनका सामना क्वार्टर फाइनल में एशियाई अंडर 22 चैम्पियन उजबेकिस्तान की कुमोराबोनू मामाजोनोवा से होगा।

पुरूष वर्ग में अबिनाश जामवाल ने 65 किलो वर्ग में मैक्सिको के हुगो बैरोन को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई । वहीं सनामाचा चानू (70 किलो) और साक्षी चौधरी (54 किलो) दोनों अंतिम 16 में हारकर बाहर हो गई।

चानू को कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा ने हराया जबकि साक्षी को पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार विश्व चैम्पियनशिप के पदक जीत चुकी तुर्की की हतीस अकबास ने मात दी ।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article