भारतीय पिकलबॉल लीग (IBPL) के शुभारंभ के साथ भारत के खेल कैलेंडर में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
Indian Pickleball League 2025: भारतीय खेल जगत में एक नए अध्याय की शुरुआत इंडियन पिकलबॉल लीग (Indian Pickleball League – IPBL) के पहले सीजन के आगाज के साथ होने जा रही है। लीग का शुभारंभ 1 दिसंबर, 20025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी। यह भारत की पहली और आधिकारिक पिकलबॉल लीग है। लीग भारतीय पिकलबॉल संघ (IPA) और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है।
भारतीय पिकलबॉल लीग का आयोजन ऐसे दौर में हो रह है जब पिकलबॉल एक खेल के रूप में दुनियाभर में बेहत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। यह खेल पूरी दुनिया में अपनी सरलता और तेजी के कारण लोकप्रिय हो रहा है। आज दुनिया भर में तकरीबन पचास लाख से ज्यादा लोग खेल से जुड़े हैं, इसका वैश्विक बाजार भी तकरीबन 1.3 बिलियन डॉलर(लगभग 115 करोड़ भारतीय रुपये) का हो चुका है। भारत में पिकलबॉल बड़े और प्रमुख शहरों में तेजी से बढ़ रहा है साल 2028 तक खेल से जुड़ने वालों की संख्या के दस लाख (1 मिलियन) तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में पिकलबॉल खेलने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग 18 से 50 आयुवर्ग के हैं। यह सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला खेल बन गया है। इंडियन पिकलबॉल लीग इस लय को बरकरार रखने की दिशा में आगे बढ़त हुए देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है।
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह भुल्लर ने कहा, आईपीबीएल की भारत में शुरुआत पिकलबॉल के लिए अहम पड़ाव और निर्णायक मोड़ है। लीग भारतीय पिकलबॉल संघ (IPA) और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग पिकलबॉल को भारत में भविष्य में अगले स्तर पर ले जाने के लिए आवश्यक मापदंड और संरचना का निर्माण करेगी। आईपीए ने भारत में पिकलबॉल के लिए एक मजबूत जमीनी आधार बनाने के लिए काम किया है। आज आईपीबीएल के रूप में हम एक राष्ट्रीय मंच तैयार कर रहे हैं, जो पिकलबॉल को भारत में एक खेल के रूप में आकार और पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा। इसका लक्ष्य प्रतिस्पर्धा और हार-जीत से आगे बढ़कर फिटनेस, खेलों में भागीदारी के जरिए एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है।'
पहली इंडियन पिकलबॉल लीग में भारत और विदेशों के सुपर स्टार्स और उभरते खिलाड़ियों की मिलीजुली टीमें शिरकत करेंगी। एक सप्ताह तक चलने वाले राउंड-रॉबिन मुकाबलों और नॉकआउट मुकाबलों तक फैन्स को खेल का तेज-तर्रार एक्शन देखने को मिलेगा। आईपीबीएल का लक्ष्य प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़कर ऊर्जा और रोमांच से भरे गूंजते हुए स्टेडियम में जीवंत सामुदायिक भावना जगाना है, जो पिकलबॉल को सभी के लिए सुलभ, स्टाइलिश और आज की सांस्कृतिक धारा से जुड़ा महसूस कराए।
इस अवसर पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, 'हमें भारतीय पिकलबॉल लीग की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। भारत के खेल जगत के विकास में यह एक मील का पत्थर है जो भविष्य में बड़ा कदम साबित होगा। भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन की आधिकारिक मान्यता प्राप्त देश की एकमात्र लीग होने के नाते हमारा उद्देश्य एक पेशेवर,विश्वसनीय और समावेशी मंच तैयार करना है जो देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एकजुट करके, दुनिया के सबसे तेजी से उभरते खेल में भारत की बढ़ती क्षमता का प्रदर्शन कर सके। यह लीग महज एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है जो लोगों को भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा और प्रदर्शन को बेहतर करके पिकलबॉल को भारत के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर खेलों की मुख्यधारा में लाने का काम करेगा।'
द टाइम्स ग्रुप द्वारा शुरू की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (आईपीबीएल) भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय पिकलबॉल लीग है, जिसे भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) द्वारा मान्यता प्राप्त है। आईपीए को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होग। इस वजह से राजधानी दिल्ली भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति का केंद्र बनेगी। यह आयोजन शीर्ष भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, फ्रैंचाइज़ी-स्वामित्व वाली शहरी टीमों और लाखों प्रशंसकों को लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक साथ लाएगा।
स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |