2 दिसंबर, 2025
- 14:30 हैदराबाद रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर वॉरियर्स
- 16:30 लखनऊ लेपर्ड्स बनाम मुंबई स्मैशर्स
- 18:30 बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव
3 दिसंबर, 2025
- 14:30 बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम मुंबई स्मैशर्स
- 16:30 कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव बनाम चेन्नई सुपर वॉरियर्स
- 18:30 लखनऊ लेपर्ड्स बनाम हैदराबाद रॉयल्स
4 दिसंबर, 2025
- 14:30 कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव बनाम लखनऊ लेपर्ड्स
- 16:30 बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम चेन्नई सुपर वॉरियर्स
- 18:30 मुंबई स्मैशर्स बनाम हैदराबाद रॉयल्स
5 दिसंबर, 2025
- 14:30 मुंबई स्मैशर्स बनाम कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव
- 16:30 बेंगलुरु ब्लास्टर्स बनाम हैदराबाद रॉयल्स
- 18:30 चेन्नई सुपर वॉरियर्स बनाम लखनऊ लेपर्ड्स
6 दिसंबर, 2025
- 14:30 क्वालिफायर 1
- 16:30 एलिमिनेटर
- 18:30 क्वालिफायर 2
7 दिसंबर, 2025
- 16:30 ऑल स्टार
- 18:30 फाइनल
- 20:30 ट्रॉफी सेरेमनी
IPBL 2025 की टीमें (IPBL 2025 All Teams Squad)
हैदराबाद रॉयल्स (Hyderabad Royals Squad)
बेन न्यूवेल, मेगन फज, दिव्यांशु कटारिया, स्नेहल पाटिल, तेजस गुलाटी, श्रेया चक्रवर्ती
बेंगलुरु ब्लास्टर्स (Bengaluru Blasters Squad)
फुक हुइन्ह, पेई चुआन काओ, अर्जुन सिंह, रक्षिका रवि, आदित्य सिंह, श्रद्धा दमन
मुंबई स्मैशर्स (Mumbai Smashers Squad)
क्वांग डुओंग, एलिसन हैरिस, अमोल रामचंदानी, पर्ल अमलसदीवाला, ऋषि रेड्डी, सिंदूर मित्तल
चेन्नई सुपर वॉरियर्स (Chennai Super Warriors Squad)
मिशेल हरग्रीव्स, रूस वैन रीक, हर्ष मेहता, आलिया इब्राहिम, प्रियंका मेहता, अमन पटेल
लखनऊ लेपर्ड्स (Lucknow Leopards Squad)
राइलर डीहार्ट, शेल्बी बेट्स, आदित्य रुहेला, मिहिका यादव,रोनव मोतियानी, नाओमी अमलसदीवाला
कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव (Capital Warriors Gurgaon Squad)
जैक मुनरो, एमिलिया श्मिट, स्टाव्या भसीन, नैमी मेहता,एरिक बादामी, डेनियल जोन्स
कहां देखें इंडियन पिकलबॉल लीग का सीधा प्रसारण? (Where to Watch IPBL 2025 Live Telecast)
दर्शक इंडियन पिकलबॉल लीग का लाइव एक्शन पिकलबॉल नाउ चैनल पर देख सकते हैं, जो दुनिया का पहला डेडिकेटेड पिकलबॉल टीवी चैनल है। यह चैनल विशेष तौर पर पिकलबॉल के लिए CTV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पिकलबॉल नाउ के अलावा IPBL 2025 का एक्शन मिरर नाउ और ज़ूम टीवी पर भी लाइव देखा जा सकता है। इन चैनलों पर भी लीग के मैचों का सीधा प्रसारण होगा।
कहां देख सकते हैं इंडियन पिकलबॉल लीग की लाइव स्ट्रीमिंग? (Where to Watch IPBL 2025 Live Streaming)
भारतीय उपमहाद्वीप में दर्शक पिकलबॉल नाउ, स्पोर्ट्स नाउ और जूम के YouTube चैनलों पर इंडियन पिकलबॉल लीग की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। IPBL 2025 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग टाइम्स प्ले-टाइम्स नेटवर्क के फ्लैगशिप OTT प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।
अपनी टीम के बारे में जानें:
गुड़गांव कैपिटल वॉरियर्स:
रियल-एस्टेट की बड़ी कंपनी M3M के सपोर्ट वाली गुड़गांव कैपिटल वॉरियर्स को M3M इंडिया के डायरेक्टर पंकज बंसल लीड कर रहे हैं, और यह गुरुग्राम की तेज़, कम्युनिटी-ड्रिवन स्पोर्ट के लिए बढ़ती चाहत को दिखाता है। पंकज बंसल M3M टावर्स और M3M गोल्फ एस्टेट जैसे फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स के ज़रिए गुड़गांव की स्काईलाइन को बदलने के लिए जाने जाते हैं, अब ग्रुप की डिज़ाइन-ड्रिवन पीपुल फोकस्ड फिलॉसफी को प्रोफेशनल पिकलबॉल में ला रहे हैं।
हैदराबाद रॉयल्स:
ओपेरम वेंचर्स के मलिकाना हक वाली हैदराबाद रॉयल्स टीम IPBL के पहले सीजन में भारत के सबसे डायनमिक टेक-फॉरवर्ड शहरों में से एक का प्रतिनिधित्व करेगी। जी आर के चैतन्य और अनुभव त्यागी के नेतृत्व वाली ओपेरम वेंचर्स, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस, ईस्पोर्ट्स और हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी वास्तविक समस्याओं के समाधान को यूथ-सेंट्रिक इनोवेशन के साथ जोड़ती है, ये वैल्यूज़ अब उनके प्रोफेशनल पिकलबॉल विज़न को आकार दे रही हैं। एक सुनियोजित, समावेशी विचारधारा और मजबूत तकनीकी आधार के साथ, रॉयल्स हैदराबाद के खेल प्रेम को नई पीढ़ी के विश्लेषण के साथ मिलाकर आईपीबीएल के पहले सीजन में प्रवेश कर रही है।
मुंबई स्मैशर्स:
मुंबई स्मैशर्स को नज़ारा टेक्नोलॉजीज के सीईओ नीतीश मित्तरसेन का समर्थन हासिल है। नज़ारा टेक्नोलॉजीज का स्पोर्ट्स-टेक और गेमिंग फुटप्रिंट 50 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है जिसमें मित्तरसेन का मीडिया ब्रांड स्पोर्ट्सकीड़ा भी शामिल है, जो हर महीने 150 मिलियन से ज़्यादा फैंस तक पहुंचता है। नज़ारा की सहायक कंपनी एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में PWR इंडियन लीग और टूर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक फ्रैंचाइजी एग्रीमेंट साइन किया है, जिससे टीम को ऑपरेट और मैनेज करने के राइट्स मिले हैं। पेशेवर रवैया, रीच और फैन्स के साथ जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्मैशर्स मुंबई की ऊर्जा को भारत तेज और आधुनिक पीढ़ी के खिलाड़ियों के साथ प्रतिबिंबित करना चाहते हैं।
चेन्नई सुपर वॉरियर्स:
इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन में चेन्नई सुपर वॉरियर्स की टीम शिरकत कर रही है, जिसे एकॉर्ड ग्रुप का समर्थन मिला है। पहले सीजन में डॉ. स्वेथा सुंदीप इसका नेतृत्व करेंगी। वॉरियर्स तमिलनाडु में बढ़ते खिलाड़ियों के समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। अकॉर्ड ग्रुप की विरासत हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, रीयल एस्टेट और मैन्युफैक्चरिंग तक फैली हुई है। एक दशक के विकासात्मक अनुभव के साथ, ग्रुप के नवाचार और समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता पिकलबॉल के बढ़ते परिदृश्य के साथ स्वाभाविक रूप से संरेखित होती है।
बेंगलुरु ब्लास्टर्स:
बेंगलुरु ब्लास्टर्स का स्वामित्व LA हडल LLP (स्पोर्ट-ओ-फिट) और एम्पाटो क्लाउड प्राइवेट लिमिटेड के पास है। वो आईपीबीएल में बोल्ड और तकनीक-केंद्रित दृष्टिकोण लेकर आए हैं। फ्रेंचाइजी वसंत कल्याण को वसंत कल्याण प्रमोट कर रहे हैं, जो स्पोर्ट्स साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मॉडलिंग को इंटीग्रेट करने वाले इकोसिस्टम का नेतृत्व करते हैं। पिकलबॉल के विकास के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु भारत की टेक कैपिटल है। हम पिकलबॉल को पॉपुलर बनाना चाहते हैं और बेंगलुरु को भारत की पिकलबॉल कैपिटल बनाना चाहते हैं।'
लखनऊ लेपर्ड्स:
लखनऊ लेपर्ड्स को IPBL की छठी फ्रेंचाइजी रूप में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही लीग के पहले सीजन की लाइनअप पूरी हो गई। टीम को एक साहसी पहचान के साथ लॉन्च किया गया है कि, वे 'इस सीजन कोर्ट पर हावी होने के लिए तैयार हैं।' लेपर्ड्स ने अपनी स्पिरिट को 'जबरदस्त, बोल्ड और चैंपियंस के लिए बनी' बताया है। लखनऊ के साथ स्टार पावर जोड़ने के लिए फेमिना मिस इंडिया की रनर-अप आयुषी ढोलकिया को टीम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। लखनऊ लेपर्ड्स शानदार ब्रांडिंग, हाई कॉन्फिडेंस और एक मजबूत सांस्कृतिक पहचान के साथ लीग के पहले सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के बारे में
टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।
भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में:
भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन(Indian Pickleball Association)भारत में पिकलबॉल के आधिकारिक संचालन संस्था है, जो पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समर्पित है। आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से एसोसिएशन सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।
पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में:
पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है, जो सभी आयु वर्ग, कौशल वर्ग और प्रारूपों ( एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित) को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देशभर में हर सप्ताह कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।
पिकलबॉल की सभी लेटेस्ट न्यूज़, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट के लिए हमें Instagram पर @pickleballnow पर फॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!
स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
नवीन चौहान Author नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें
End of Article