स्पोर्ट्स

IND vs KOR Hockey Live Score Streaming: भारत और दक्षिण कोरिया का मुकाबला आज, जानिए कहां और कब देख सकते हैं यह मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 3, 2023, 07:41 PM IST

India vs South Korea mens, IND vs KOR Hockey Match Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम दक्षिण कोरिया पुरुष टीम एशियन गेम्स हॉकी मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। इस रोमांचक मुकाबले का आनंद घर बैठे कैसे और कहां ले सकते हैं, यहां देखें जानकारी...

Image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India Twitter)

Photo : Twitter

India vs South Korea mens, IND vs KOR Hockey Match Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम दक्षिण कोरिया पुरुष टीम एशियन गेम्स हॉकी मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): एशियन गेम्स में विजयी रथ पर सवार भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक और बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से बुधवार को मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। लीग मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम अजेय रही थी। भारत ने लीग के सभी 5 मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत हासिल की है। वहीं, दक्षिण कोरिया की बात करें तो टीम को कुल 5 मैचों में से 4 में हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमें टूर्नामेंट में आमने-सामने हुई हैं।

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबला कब खेला जाएगा? (India vs South Korea mens Asian Games Hockey Match Date)

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबला 4 अक्टूबर 2023 यानी बुधवार को खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मैच कहां खेला जाएगा? (India vs South Korea mens Asian Games Hockey Match Venue)

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबला गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबला? (India vs South Korea mens Asian Games Hockey Match Timing)

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs South Korea mens Asian Games Hockey Live Telecast On TV)

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs South Korea mens Asian Games Hockey Match Online Live Streaming)

भारत और दक्षिण कोरिया पुरुष टीम के बीच हॉकी मुकाबले को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article