स्पोर्ट्स

चक दे इंडियाः भारत ने FIH प्रो लीग में पूर्व ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को रौंदा, अंक तालिका में नंबर.1 बनी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 8, 2023, 10:46 PM IST

India vs Argentina, FIH Pro League: भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में पूर्व ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-0 से करारी शिकस्त देते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

Image

हरमनप्रीत सिंह

Photo : Twitter

नीदरलैंड्स के इडेनहोवेन में चल रहे एफआईएच प्रो लीग हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया है। अब भारतीय टीम ने पूर्व ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-0 से शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

इस मुकाबले में पहले क्वार्टर में एक भी गोल देखने को नहीं मिला, दोनों टीमें संघर्ष करती नजर आईं। दूसरे क्वार्टर में भी ना भारत कोई गोल कर सका और ना ही अर्जेंटीना। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने रफ्तार पकड़ी।

भारत की तरफ से तीसरे क्वार्टर में सबसे पहले हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर 32वें मिनट में पहला गोल किया। भारत 1-0 से आगे हो गया। कुछ ही मिनटों बाद अमित रोहिदास ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद चौथे व अंतिम क्वार्टर में अभिषेक ने 58वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल करते हुए भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी और ये बढ़त अंत तक कायम रही। अब भारतीय हॉकी टीम लीग की अंक तालिका में 27 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने 14 मैचों में अब तक 7 मैच जीते हैं, 3 ड्रॉ रहे, 4 मैच गंवाए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article