IND vs CHN Women Hockey Live Streaming, India Vs China Online Live Streaming and TV Telecast India: भारत का आज प्रो महिला हॉकी लीग में चीन से सामना होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। टीम इंडिया घरेलू मैदान के हिसाब से रणनीति बनाकर मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी। प्रो महिला हॉकी लीग 2023-24 की बात करें तो भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अभी तक 4 मुकाबले खेली हैं, लेकिन सिर्फ एक मैच में ही जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ सकता है। भारत 3 अंक के साथ पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं, चीन की बात करें तो टीम फॉर्म में चल रही है। टीम को कुल 4 मैचों में से 3 में जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 9 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। अजेय बढ़त हासिल करने वाली टीम नीदरलैंड्स 24 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है।
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग का मुकाबला कब खेला जाएगा? (Pro Hockey League Womens Date)
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग का मुकाबला 12 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा? (Pro Hockey League Womens Time)
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग का मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Pro Hockey League Womens Venue)
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग का मुकाबला राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग के मुकाबले का प्रसारण किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं? (Pro Hockey League Womens Live Telecast)
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग के मुकाबले को स्पोर्ट्स-18 पर देख सकते हैं।
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं? (Pro Hockey League Womens Live Streaming)
भारत और चीन के बीच प्रो महिला हॉकी लीग के मुकाबले को जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
