स्पोर्ट्स

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चीन को रौंदकर की एशिया कप में विजयी शुरुआत,कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जड़ी हैट्रिक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत चीन को मात देकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की है।

Image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

राजगीर: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में शुक्रवार को शुरू हुए 12वें एशिया कप में चीन के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 के अंतर से मात दी। चीन ने मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दीय़ भारत के लिए तीन गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह(19', 33', 47') ने और एक जुगराज सिंह(17') ने किया। वहीं चीन के लिए एक-एक गोल डु शिहाओ(11'), चेन बेनहाई(34') और गाओ जिशेंग(41') ने किए। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

चीन दागा पहला गोल, फर्स्ट हाफ में भारत 2-1 से आगे

मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने सधे हुए अंदाज में की। मैच में पहला गोल चीन ने पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में करके 1-0 की बढ़त बना ली। चीनी टीम के लिए खाता डु शिहाओ ने खोला। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। पहले क्वार्टर का अंत चीन की 1-0 की बढ़त के साथ हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में जुगराज सिंह(17') ने फील्ड गोल करके भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दी। उन्होंने 19वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। हॉफ टाइम में भारतीय टीम 2-1 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर में चीन जवाबी हमला करके की बराबरी

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने बढ़त के साथ की। 33वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में सफल रहे। इसके साथ ही भारतीय टीम 3-1 से मैच पर पकड़ बनाती दिखी। लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ियों ने करारा जवाब दिया। 34वें मिनट में चेन बेनहाई और गाओ जिशेंग ने 41वें मिनट में गोल करके चीन को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर का अंत 3-3 की बराबरी के साथ हुआ और ये स्थिति भारतीय टीम के लिए घरेलू दर्शकों के सामने थोड़ी मुश्किल भरी थी।

कप्तान हरमनप्रीत ने हैट्रिक पूरी करके दिलाई बढ़त

मैच के चौथे और निर्णायक क्वार्टर की शुरुआत में भारतीय टीम को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले। सरपंच साहब हरमनप्रीत ने एक बार फिर कमान संभाली और 47वें मिनट में शानदार ड्रैग फ्लिक करके टीम इंडिया को एक बार फिर 4-3 से आगे कर दिया। इस गोल के साथ ही हरमनप्रीत सिंह ने मैच में अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article