स्पोर्ट्स

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप में जगह पक्की की

germany and netherlands qualify for fifa world cup: जर्मनी और नीदरलैंड ने बड़ी जीत दर्ज करके अगले साल होने वाले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह बना ली है। जर्मनी ने सोमवार को खेले गए मैच में स्लोवाकिया को 6-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर विश्व कप के लिए हमेशा क्वालीफाई करने का अपना गौरवपूर्ण रिकॉर्ड कायम रखा।

Image

जर्मनी फुटबॉल टीम

Photo : AP

जर्मनी और नीदरलैंड ने बड़ी जीत दर्ज करके अगले साल होने वाले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह बना ली है। जर्मनी ने सोमवार को खेले गए मैच में स्लोवाकिया को 6-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर विश्व कप के लिए हमेशा क्वालीफाई करने का अपना गौरवपूर्ण रिकॉर्ड कायम रखा।

चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम 23वें विश्व कप में 21वीं बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपनी चुनौती पेश करेगी। जर्मनी ने 1930 में खेले गए पहले विश्व कप में भाग नहीं दिया था जबकि 1950 में उसे विश्व कप में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। जर्मनी का पुराना प्रतिद्वंद्वी नीदरलैंड भी अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहा। नीदरलैंड की टीम ने लिथुआनिया पर 4-0 की जीत के साथ अपराजित रिकॉर्ड के साथ क्वालीफाई किया और वह अपने ग्रुप में पोलैंड से आगे रही।

स्लोवाकिया और पोलैंड के पास अभी विश्व कप में जगह बनाने का मौका है। इसके लिए उन्हें प्लेऑफ में खेलना होगा जिसका ड्रॉ गुरुवार को होगा।जर्मनी और नीदरलैंड के अलावा इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, क्रोएशिया और नॉर्वे यूरोप से विश्व कप में जगह बनाने वाली अन्य टीम हैं। स्लोवाकिया ने ग्रुप ए के पहले दौर के मैच में जर्मनी को 2-0 से हरा दिया था। यह विश्व कप क्वालीफाइंग में जर्मनों की केवल तीसरी हार थी, लेकिन इसके बाद उसने लगातार पांच मैच जीते और इसका समापन लीपज़िग में स्लोवाकिया पर बड़ी जीत से किया। इस तरह से उसने शुरुआती मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।

जर्मनी को इस मैच में केवल ड्रॉ की जरूरत थी और वह स्लोवाकिया से तीन अंक आगे रहा। जर्मनी की टीम ने 1954, 1974, 1990 और 2014 विश्व कप जीता था। नीदरलैंड की टीम अभी तक विश्व कप नहीं जीत पाई है। वह 1974, 1978 और 2010 में उपविजेता रही थी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article