स्पोर्ट्स

French Open Badminton 2024: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बनी फ्रेंच ओपन चैंपियन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2024, 11:18 PM IST

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी ने चीनी ताइपे की ली झे ह्वीई और यांग पो हुआन की जोड़ी को मात देकर फेंच ओपन 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Image

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी( साभार BAI)

French Open Badminton 2024 Double's Champion: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष युगल जोड़ी ने फेंच ओपन 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीनी ताइपे की ली झे ह्वीई और यांग पो हुआन की जोड़ी को भारतीय पेयर ने मैच में कोई मौका नहीं दिया और मैच 21-11,21-17 के अंतर से मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।

आसानी से जीता पहला गेम

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मैच में शानदार शुरुआत की और महज 15 मिनट में पहले गेम अपने नाम 21-11 के अंतर से कर लिया। ब्रेक तक पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने 11-5 के अंतर से बढ़त कायम कर ली थी जिसे अंत तक बरकरार रखा और अंत में 21-11 से पहले गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में ब्रेक से पहले हुई टक्कर

दूसरे गेम की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। नुकाहला 5-5 की बराबर पर पहुंच गया। ब्रेक तक चीनी ताइपे के प्लेयर्स ने 10-11 के साथ एक अंक की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन लेकिन चिराग-रंकीरेड्डी ने शानदार वापसी करते हुए 10 में से 8 अंक हासिल किए और दूसरे सेट में 19-15 की बढ़त हासिल कर ली। अंत में दूसरा गेम 21-17 के अंतर से अपने नाम कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में नहीं गंवाया कोई गेम

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जोड़़ी का ये इस साल का लगातार तीसरा फाइनल मुकाबला था। फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी भारतीय जोड़ी तीसरी बार पहुंची थी। फाइनल में पहुंचने तक भारतीय जोड़ी ने टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया था। इस सिलसिले को उन्होंने फाइनल में चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ भी जारी रखा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article