स्पोर्ट्स

Winter Olympics 2030: शीतकालीन ओलंपिक 2030 की मेजबानी भी करेगा फ्रांस

France to host Winter Olympics 2030: पेरिस ओलंपिक 2024 के मेजबान फ्रांस को एक और खेल आयोजन की मेजबानी मिल गई है। फ्रांस 2030 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों (विंटर ओलंपिक) की मेजबानी भी करेगा। इन खेलों का आयोजन फ्रेंच आल्प्स में होगा।

Image

फ्रांस करेगा विंटर ओलंपिक 2030 की मेजबानी (AP File)

KEY HIGHLIGHTS
  • विंटर ओलंपिक 2030
  • विंटर ओलंपिक की मेजबानी भी करेगा फ्रांस
  • 2030 में फ्रेंच आल्प्स में होगा आयोजन

Winter Olympics 2030: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को 2030 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी फ्रांस को सौंपने का फैसला किया लेकिन इसके साथ उसने कुछ शर्ते भी जोड़ी हैं। इन खेलों का आयोजन फ्रेंच आल्प्स में किया जाएगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आईओसी को आश्वासन दिया कि ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2024 के संपन्न होने के बाद जो भी सरकार गठित होगी वह आयोजन से संबंधित सभी शर्तों को पूरा करेगी। इन पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

फ्रांस में नई सरकार के गठन के बाद जो भी व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा उन्हें इन शर्तों पर हस्ताक्षर करने होंगे। आईओसी ने इसके लिए एक अक्टूबर की समय सीमा तय की है।

आईओसी के सदस्यों ने उनके आश्वासन को स्वीकार करके फ्रांस को मेजबानी सौंपने के पक्ष में मतदान किया। फ्रांस की मेजबानी के पक्ष में 84 सदस्यों ने जबकि चार सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। सात सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

मैक्रों ने कहा,‘‘हम पर भरोसा दिखाने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं। हम अपनी प्रतिबद्धताओं का पूरा सम्मान करेंगे।’’ फ्रांस इन खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने वाला एकमात्र देश था। फ्रांस इससे पहले तीन बार 1924, 1968 और 1992 में शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article