स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप से पांच ऐतिहासिक मुकाबले, एक में माराडोना ने दागा था 'गोल ऑफ सेंचुरी'

फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास रोमांचक मैचों और ऐतिहासिक पलों से भरा है, जिसमें 2022 का फाइनल (अर्जेंटीना बनाम फ्रांस) और 1986 में माराडोना का गोल ऑफ द सेंचुरी सबसे यादगार हैं। अन्य ऐतिहासिक मैचों में हंगरी की 10-1 की सबसे बड़ी जीत और 1950 का माराकानाजो शामिल हैं, जिसने फुटबॉल इतिहास को बदल दिया।

Image

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2022 में एम्बाप्पे। फोटो- FIFA

अगले महीने से फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होगा। टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। 48 टीम एक खिताब को जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं फीफा इतिहास के पांच सबसे रोमांचक मुकाबलों के बारे में।

फाइनल 2022: अर्जेंटीना बनाम फ्रांस

लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता। इस मैच में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे, अर्जेंटीना की जीत के बीच खड़े थे। हालांकि, अंत में मेसी ने बाजी और फीफा की ट्रॉफी उठाई।

क्वार्टर फाइनल 1986: अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड

22 जून 1986 को मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका में हुआ अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल फुटबॉल के इतिहास का सबसे प्रतिष्ठित मैचों में से एक है। अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता, जिसमें डिएगो माराडोना ने 4 मिनट के भीतर दो ऐतिहासिक गोल किए। पहला विवादास्पद 'हैंड ऑफ गॉड' और दूसरा 'गोल ऑफ द सेंचुरी'।

1954 विश्व कप: ऑस्ट्रिया बनाम स्विट्जरलैंड

26 जून 1954 को खेले गए फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल का मैच ने रोमांच की सारी हदें पार कर दी थी। यह मैच स्विट्जरलैंड के लॉजेन शहर में खेला गया था। इस मैच में हुए 12 गोलों ने मेंस के विश्व कप में अब तक का सबसे अधिक गोलों वाला रिकॉर्ड बनाया। इसे हॉट्जकुरु कर्टेन (Hotzckur curtain) के नाम से भी जाना जाता है। ऑस्ट्रिया ने स्विट्जरलैंड को 7-5 से हराया था।

1982 विश्व कप: हंगरी बनाम अल साल्वाडोर

15 जून 1982 को स्पेन में आयोजित फीफा विश्व कप में हंगरी ने अल साल्वाडोर को 10-1 के ऐतिहासिक अंतर से हराया था। यह विश्व कप के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है और किसी भी विश्व कप मैच में 10 गोल करने वाली हंगरी पहली टीम बनी। यह ग्रुप-स्टेज का मैच था।

फाइनल 1950: उरुग्वे बना ब्राजील

यह मैच 16 जुलाई 1950 को ब्राजील की तत्कालीन राजधानी रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में खेला गया था। इसे फुटबॉल के सबसे बड़े उलटफेरों में गिना जाता है। इसमें उरुग्वे ने ब्राजील को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी। उरुग्वे ने ब्राजील को 2-1 से मात देकर खिताब जीता था।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article