स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप से ठीक पहले रोनाल्डो का धमाल, पहली बार सऊदी अरब में जीता बड़ा खिताब, अल नासर बनी चैंपियन

Cristiano Ronaldo Wins First Saudi League Championship: क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिर में सऊदी अरब में कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल रहे। पुर्तगाल के इस 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के दाे गोल की मदद से अल नासर ने दमाक के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की और इस तरह से सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम किया।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सउदी अरब में जीता पहला खिताब (Instagram/AlNassr)

Al Nassr Win Saudi Pro League: दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिर में सऊदी अरब में कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल रहे। पुर्तगाल के इस 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी के दाे गोल की मदद से अल नासर ने दमाक के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की और इस तरह से सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम किया। रोनाल्डो के अल नासर क्लब में शामिल होने के तीन साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली बड़ी ट्रॉफी है।

इस जीत ने अल नासर को लीग में शीर्ष स्थान दिला दिया। वह अल-हिलाल से दो अंक आगे रहा। अल-हिलाल ने 34 मैचों के सत्र में अजेय रहने के बावजूद दूसरा स्थान हासिल किया। सादियो माने और किंग्सले कोमन के गोल से अल नासर ने दूसरे हाफ में बढ़त बना ली, जिसके बाद रोनाल्डो ने सत्र के लीग में अपने 27वें और 28वें गोल दागे।

पुर्तगाल की विश्व कप टीम में शामिल किए जाने के ठीक दो दिन बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ट्रॉफी उठाई। रोनाल्डो रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप में भाग लेंगे। संभावित रूप से 41 साल के रोनाल्डो का ये अंतिम फीफा विश्व कप होगा। फीफा विश्व कप का आगाज 11 जून से होगा और ये टूर्नामेंट 19 जुलाई तक चलेगा। इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक 48 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन तीन देश मिलकर करेंगे। इस बार फीफा वर्ल्ड कप के मेजबान देश हैं यूएसए, मेक्स्किो और कनाडा। टूर्नामेंट के सर्वाधिक मैच यूएसए में खेले जाएंगे।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए पुर्तगाल की टीम

गोलकीपर: डिएगो कोस्टा, जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो।

डिफेंडर्स: नेल्सन सेमेडो, जोआओ केंसैलो, नूनो मेंडेस, गोंसालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डियास, टॉमस अराउजो, डिएगो डालोट, मैथियस नुनेस।

मिडफील्डर: विटिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सिसिओ, सामू कोस्टा।

फॉरवर्ड: क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेड्रो नेटो, राफेल लियो, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article