क्रिकेट

ZIM vs NZ Dream 11 Prediction Today Match: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच मैच से पहले यहां देखें बेस्ट ड्रीम 11 टीम

ZIM vs NZ Tri Series 3rd T20 Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: द.अफ्रीका न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का तीसरा मैच आज जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं इस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है।

Image

जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड

ZIM vs NZ Tri Series 3rd T20 Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में 18 जुलाई को त्रिकोणीय टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है। करीब 10 साल बाद दोनों टीमें इस फॉर्मेट में एक-दूसरे को चुनौती देने जा रही हैं।दोनों टीमों के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल छह मैच खेले गए हैं, जिसमें सभी मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते। इस फॉर्मेट में आखिरी बार अगस्त 2015 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी।

न्यूजीलैंड ने अक्टूबर 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सात रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों देशों के बीच दो मुकाबले खेले गए, जिसमें न्यूजीलैंड ने क्रमश: 10 विकेट और 34 रन से जीत हासिल की।इसके बाद साल 2012 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं, जिसमें न्यूजीलैंड ने क्रमश: सात और पांच विकेट से जीत दर्ज की। दोनों देश अगस्त 2015 में आखिरी बार इस फॉर्मेट में आमने-सामने आए, जिसमें जिम्बाब्वे को 80 रन से हार झेलनी पड़ी।

न्यूजीलैंड इस त्रिकोणीय सीरीज में अपना पहला मैच जीत चुकी है, जबकि जिम्बाब्वे को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।प्वाइंट्स टेबल को देखें, तो अपना शुरुआती मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका दो में से एक मैच जीतकर दूसरे पायदान पर मौजूद है। जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती मुकाबला गंवाकर तीसरे स्थान पर है।

टॉप पर मजबूत हो सकती है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पायदान को मजबूत कर सकती है। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम हर हाल में अपने जीत का खाता खोलना चाहेगी।त्रिकोणीय सीरीज में न्यूजीलैंड को जिम्बाब्वे के खिलाफ मजबूत टीम समझा जा रहा है, जिसके पास मिचेल सैंटनर, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम को कमतर नहीं आंका जा सकता।

जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड ड्रीम 11 टीम 1

विकेटकीपर: टिम सीफर्ट, रुबिन हरमन

बल्लेबाज: रीज़ा हेंड्रिक्स, डेरिल मिशेल, डेवाल्ड ब्रेविस

ऑलराउंडर: कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, जॉर्ज लिंडे

गेंदबाज: मैट हेनरी, जैकब डफी, लुंगी एनगिडी

कप्तान: डेरिल मिशेल

उप-कप्तान: जॉर्ज लिंडे

जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड ड्रीम 11 टीम 2

विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस

बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन

ऑलराउंडर: कॉर्बिन बॉश, जिमी नीशम

गेंदबाज: मैट हेनरी, लुंगी एनगिडी, नंद्रे बर्गर

कप्तान: डेवोन कॉनवे

उप-कप्तान: रासी वैन डेर डुसेन

दोनों टीमों के स्क्वॉड (ZIM vs NZ Squad)

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जकरी फॉल्क्स, मिशेल हे, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेटरयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडु, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, विंसेंट मासेकेसा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्सरिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, और तफदजवा त्सिगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article