क्रिकेट

ZIM vs AFG Match Toss Update: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

ZIM vs AFG Match Toss Update: पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीम दूसरे वनडे में भिड़ने के लिए तैयार है। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में है और जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

Image

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान (साभार-ICC)

ZIM vs AFG Match Toss Update: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है जहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था। टी20 सीरीज गंवाने के बाद जिम्बाब्वे के पास अफगानिस्तान से बदला लेने का सुनहरा मौका है। जिम्बाब्वे की कमान क्रेग इर्विन के पास है जबकि हशमतुल्लाह शहीदी अफगानिस्तान का नेतृत्व कर रहे है। हालिया कुछ सालों में इस टीम ने बड़ी-बड़ी टीमों को चौंकाया है।

कैसी है हरारे की पिच?

यह मुकाबला जिस मैदान पर खेला जाएगा उसे बल्लेबाजों की पिच कहा जाता है। यहां की सूखी पिच पर बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे मैच होते जाएंगे स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलेगी।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टॉस का समय (ZIM vs AFG Toss Time)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच आज के मैच का टॉस दोपहर 12.30 बजे होगा।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान टॉस की जगह (ZIM vs AFG Toss Venue)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच आज का मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में में खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान आज का टॉस किसने जीता (ZIM vs AFG Toss Win Today)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच आज के मैच का टॉस जिम्बाब्वे ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article