क्रिकेट

Chahal Dhanshree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच हुआ तलाक, मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने लगाई मुहर

क्रिकेट युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा शादी के चार साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों के तलाक पर मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने मुहर लगा दी है।

Image

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (साभार Yuzvendra Chahal)

मुंबई: स्टार भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर धनश्री वर्मा अब पति-पत्नी नहीं रहे। दोनों के बीच तलाक पर मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने मुहर लगा दी है। तलाक से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने कोर्ट को बताया कि वो आपसी सहमति से ये फैसला कर रहे हैं। दोनों 18 महीने से एक दूसरे से अलग रह रहे थे।

चार साल बाद चहल-धनश्री हुए अलग

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी। जल्दी ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। पिछले कुछ महीने से युजवेंद्र चहल और धनश्री दोनों ही क्रिप्टिक पोस्ट करके तलाक के संकेत दे रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक युजवेंद्र चहल ने तलाक के लिए धनश्री को 60 करोड़ रुपये एलिमनी रुपये देने हैं। हालांकि ये राशि चहल की कमाई से कहीं ज्यादा है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

दोनों क्यों हुए अलग?

फैमिली कोर्ट के काउंसलिंग सेशन के दौरान धनश्री ने युजवेंद्र के साथ रहने से इनकार कर दिया। उन्होंने काउंसलिंग के दौरान कहा कि दोनों के बीच तालमेल की कमी है। इस वजह उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में समझौते की संभावना खत्म हो गई। दोनों ने काउंसलिंग के दौरान साफ कर दिया कि वो साथ नहीं रह सकते और आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article