क्रिकेट

ईमानदारी बरतें, रोहित-विराट को लेकर युवराज सिंह का अगरकर और गंभीर को सीधा संदेश (वीडियो)

युवराज सिंह ने रोहित और विराट कोहली को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर को सीधा संदेश दिया है। युवराज नहीं चाहते कि जो कभी उनके साथ हुआ था, वो अब इन दो सीनियर खिलाड़ियों के साथ हो।

Image

युवराज सिंह और अजीत अगरकर (साभार-AI Image)

वनडे वर्ल्ड कप 2026 में रोहित-विराट खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अफवाहों का दौर जो पिछले हफ्ते चला था, वो नया नहीं है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे को भी इन दोनों खिलाड़ियों का आखिरी दौरा बताया था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या गिल एंड कंपनी को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में इन दो दिग्गजों की जरूरत है। पूर्व खिलाड़ियों की मानें तो वर्ल्ड कप जीतने के लिए आपकी टीम में युवा और अनुभव का कॉम्बिनेशन होना चाहिए। ऐसे मे युवराज सिंह ने भी रोहित-विराट को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर को सीधा संदेश दिया है। उन्होंने इन दो खिलाड़ियों का खुले तौर पर समर्थन किया है और कहा है कि जो इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट के लिए किया है वो कोई भुला नहीं सकता।

ईमानदारी बरतें और सामने बात करें

युवराज सिंह ने रोहित और विराट के वनडे भविष्य पर कहा 'अगर आपके वर्ल्ड कप टीम में रोहित और विराट मौजूद हैं तो उन्हें अभी बताएं और सुरक्षित करें। उनके उम्र और फॉर्म को लेकर लगातार बातें होती रहेंगी, लेकिन टीम मैनेजमेंट के तौर पर अगर कोई आपकी योजना का हिस्सा नहीं हैं तो उनके साथ ईमानदार रहें और उन्हें साफ-साफ बताएं। यह बाहर से कठिन लग सकता है, उन्हें बुरा भी लग सकता है, लेकिन कम से कम आप अगर उनके सामने कहेंगे तो वो इस चीज को समझेंगे।

उनका योगदान सबसे ऊपर

युवराज ने भारतीय क्रिकेट में इन दोनों खिलाड़ियों के योगदान को सराहते हुए कहा 'इन दो खिलाड़ियों ने कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर जो भारतीय क्रिकेट के लिए किया है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। लेकिन आपकों अपने सीनियर खिलाड़ियों को क्लीयरिटी देनी होगी। आपको बता दें कि लॉर्ड्स के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों ने साथ में 400 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए। इससे ज्यादा मैच किसी भी भारतीय जोड़ी ने नहीं खेले हैं। इतना ही नहीं इन दो जोड़ियों ने भारत के लिए एक साथ तीसरा सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article