WTC 2023 Final, IND vs AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन भारत को 209 रह से हराया। इस हार के साथ भारत का एक बार और खिताबी जीतने का सपना टूट गया। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत को लगातार दूसरी बार हार झेलनी पड़ी है। इस हार के बाद भी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के दो खिलाड़ियों शार्दुल ठाकुर और अजिंक्य रहाणे के मुरीद हो गए और उनके तारीफों के कसीदे पढ़ें। दोनों खिलाड़ियों ने पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी।
हार के बाद रोहित ने क्या कहा
खिताबी मुकाबले के पांचवें दिन हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह आसान नहीं था। पहले दिन हमने टॉस जीतने के साथ अच्छी शुरुआत की। पहले सेशन में बढ़िया गेंदबाजी की। इसके बाद हमारे गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करने में असफल रहे। ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की तारीफ होनी चाहिए। हेड के बल्लेबाजी के बाद से ही मैच हमारे हाथ से निकला शुरू हो चुका था। इसके बाद मुझे लगने लगा था कि अब यहां से वापसी करना आसान नहीं है। आगे उन्होंने शार्दुल और रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि 150 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने अच्छी बल्लेबाजी कर टीम को संभाला और बढ़िया वापसी की। लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने निराश किया, जबकि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रहाणे-शार्दुल ने खेली अर्धशतकीय पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर का बल्ला जमकर चला था। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने 68.99 की स्ट्राइक रेट से 129 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 89 रन बनाए थे, जबकि शार्दुल ठाकुर का बल्ला भी अच्छा खासा चला था। उन्होंने 46.78 की स्ट्राइक रेट से 109 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में रहाणे अर्धशतक से चूक गए थे, जबकि शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
