क्रिकेट

WTC फाइनल में द.अफ्रीका के खिलाफ स्लेजिंग पर उतर आए थे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कप्तान बवूमा ने किया बड़ा खुलासा

Temba Bavuma World Test Championship Final 2025: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि उन्होंने शनिवार, 14 जून को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को टीम पर स्लेजिंग करने के लिए 'चोक' शब्द का इस्तेमाल करते सुना।

Image

टेम्बा बवूमा (फोटो- AP)

Temba Bavuma World Test Championship Final 2025: दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बीच एक विवाद भी सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने खुलासा किया कि मैच के चौथे दिन (14 जून) ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उनकी टीम को 'चोकर्स' कहकर स्लेज किया था।

बावुमा ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल को बताया कि "जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वह डरावना शब्द – 'चोक' – कहते सुना। हम पर 'चोकर्स' का टैग लगाया जाता रहा है, और आज सुबह भी उनमें से एक खिलाड़ी ने कहा कि हम अभी भी ऑल आउट हो सकते हैं... मैंने साफ सुना।"दरअसल, चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 69 रन चाहिए थे और 8 विकेट बाकी थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को लग रहा था कि वे मैच पलट सकते हैं। लेकिन एडेन मार्क्रम के शानदार शतक (104*) ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी।

"इतिहास रचा, अब 'चोकर्स' का टैग हटा" – बावुमा

बावुमा ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए कहा,"हम कई सालों से फाइनल में जीत हासिल नहीं कर पा रहे थे, लेकिन आज हमने इतिहास रच दिया। अब हम उस टीम का हिस्सा हैं जिसने यह कारनामा किया है।" वहीं एडन मारक्रम ने भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब दक्षिण अफ्रीका के साथ 'चोकर्स' शब्द नहीं जोड़ा जाएगा।"इस टैग से छुटकारा पाना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब हम चाहते हैं कि यह शब्द हमारे साथ कभी न जुड़े।"

क्यों कहा जाता है दक्षिण अफ्रीका को 'चोकर्स'?

दक्षिण अफ्रीकी टीम को पिछले कई सालों से 'चोकर्स' (दबाव में ढह जाने वाली टीम) कहा जाता रहा है, क्योंकि वह कई आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैच्स में जीत से चूक गई थी। 1999, 2003, 2007 और 2015 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल्स में उनकी हार ने इस छवि को और मजबूत किया था।लेकिन अब WTC 2025 की जीत के बाद यह टैग हटने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका ने साबित कर दिया कि वह दबाव में भी जीत हासिल कर सकती है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article