क्रिकेट

World Cup 2023: शाहीन अफरीदी को मिल सकती है टीम में बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 20, 2023, 06:11 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में विश्व कप से पहले बड़े बदलवा देखने को मिल सकते हैं। विश्व कप के लिए टीम चयन को लेकर बड़ी माथा पच्ची पीसीबी में चल रही है।

Image

विराट कोहली के विकेट का जश्न मनाते शाहीन शाह अफरीदी

Photo : AP

लाहौर: एशिया कप 2023 में पाकिस्तानी टीम की करारी हार के बाद जमकर फजीहत हो रही है। टीम के अंदर कलह और विवाद की खबरें भी सामने आई हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में हार के बाद ड्रेसिंग रूम में कप्तान बाबर और शाहीन अफरीदी के बीच जमकर बहस हुई थी। ऐसे में विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम के ऐलान से पहले टीम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

शाहीन हो सकते हैं नए उपकप्तान

माना जा रहा है कि टीम की लीडरशिप में बदलाव हो सकता है और शाहीन अफरीदी को शादाब खान की जगह टीम का नया उपकप्तान बनाया जा सकता है। वो उपकप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

बाबर की कप्तानी पर उठ रहे हैं सवाल

कप्तान बाबर आजम की कप्तानी की भी एशिया कप में टीम की करारी हार के बाद आलोचना हो रही है। पीसीबी उनको लेकर भी कोई बड़ा निर्णय कर ले तो किसी को इस पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हालांकि पाकिस्तान को वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनाने का श्रेय भी बाबर को ही जाता है। ऐसे में उन्हें कप्तानी से बेदखल किया जाना भी इंजमाम उल हक की अध्यक्षता वाली चयन समिति के लिए आसान नहीं होगा।

खराब फॉर्म के बावजूद प्लेइंग-11 में थे शादाब

टीम के उपकप्तान शादाब खान को एशिया कप के दौरान खराब फॉर्म के बावजूद प्लेइंग-11 में बनाए रखने के निर्णय की भी आलोचना हो रही है। शादाब गेंद और बल्ले दोनों के साथ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें लगातार मौका दिए जाने की वजह से बाबर की निर्णय क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। शादाब एशिया कप में खेले 5 मैच में 40.83 छह विकेट चटका सकेय़

शाहीन साबित कर चुके हैं अपनी लीडरशिप

शाहीन शाह अफरीदी अपनी लीडरशिप क्वालिटी पाकिस्तान सुपर लीग में साबित कर चुके हैं। साल 2022 और 2023 में उनकी कप्तानी में लाहौर कलंदर्स ने खिताबी जीत हासिल की। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 255 विकेट चटका चुके शाहीन को विश्व कप के लिए टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। ये उनके वनडे करियर का दूसरा विश्व कप होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article