क्रिकेट

World Cup 2023, ENG vs PAK Pitch Report, Weather: इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 11, 2023, 10:19 AM IST

World Cup 2023 Match 44, ENG vs PAK Pitch Report Eden Gardens Kolkata and Kolkata weather forecast Today: आज (11 November 2023) विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा होगा कोलकाता का मौसम।

Image

इंग्लैंड-पाकिस्तान पिच रिपोर्ट।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला
  • आज डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच
  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा

World Cup 2023, England (ENG) vs Pakistan (PAK) ODI Pitch Report Eden Gardens Kolkata, Kolkata weather forecast Today: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज का मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के नॉकआउट की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम की उम्मीद अभी भी बरकरार है। इसके लिए बाबर आजम की पलटन को इंग्लैंड के खिलाफ बड़े अंतराल और बड़े रनरेट के साथ जीतना होगा, तभी नॉकआउट में जगह बना पाएगी। पाकिस्तान की टीम पॉइंट टेबल में 8 अंक के साथ 5वें नंबर है और इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ 7वें नंबर पर है।

आज के मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप में अपना दबदबा करकरार रखने के इरादे से उतरेगी। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान को 5 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है। पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 348 रन है और इंग्लैंड का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 334 रन का है। आइए अब जानते हैं कि आज के मैच में पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (ENG vs PAK Pitch Report)

वर्ल्ड कप 2023 में आज का मैच डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मैदान की पिच की बात करें तो अब तक यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा रहा है। इस वर्ल्ड कप में इस मैदान पर अभी तक तीन मुकाबले खेले गए हैं। इन तीन मुकाबलों की तीन पारियों में 200 के पार और सिर्फ एक बार 300 के पार का स्कोर बना है। जबकि जवाब में खेलते हुए 83 रन पर टीम ऑलआउट हो चुकी है। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर भी है। वहीं, गेंदबाजी भी अपना छाप छोड़ने से पीछे नहीं रहेंगे।

आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? (Kolkata weather Today)

कोलकाता में आज के मौसम की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ फैंस के लिए अच्छी खबर है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों के बीच मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और दिन में अच्छी धूल खिली रहने की संभावना है। खिलाड़ी और मैच देखने आए फैंस उमस से परेशान हो सकते हैं। अब कोलकाता के आज के तापमान की बात करें तो अधिकजम तापमान 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमामुल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article