
England vs Pakistan LIVE क्रिकेट स्कोर, World Cup 2023: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पटखनी देकर बचाई साख, किया चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई
ENG vs PAK Live Cricket Score, England vs Pakistan World Cup 2023 Live Cricket Score Online (इंग्लैंड और पाकिस्तान विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने अंतिम लीग मुकाबले में चैम्पियन वाला खेल दिखाया। वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में इग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से हराकर पटखनी दी। इसी जीत के साथ इंग्लैंड की टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर ली है। वहीं, जीत के बाद भी इंग्लैंड की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम का हार के साथ एक बार फिर वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना भी टूट गया। इंग्लैंड की टीम जीत के साथ 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 7वें नंबर पर रही, जबकि पाकिस्तान की टीम 8 अंक के साथ 5वें नंबर पर अपना सफर समाप्त किया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनए और 338 रन का लक्ष्य दिया। बेन स्टोक्स ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। वहीं, जो रूट 72 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 60 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 61 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। पाकिस्तान के हारिस राउफ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटका रहे हैं। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन पर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आगा सलमान ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 113.33 की स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इंग्लैंड के डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।