क्रिकेट

IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट के आखिरी दिन काली पट्टी बांधकर क्यों उतरी है भारत और इंग्लैंड की टीम, जानें वजह

Why Indian and England cricket team is wearing black armbands: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पाचवें दिन भारत और इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे। आइए जानते हैं इसके पीछे की क्या है वजह

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

Why Indian and England cricket team is wearing black armbands: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच (एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी) के पांचवें दिन मंगलवार (24 जून) को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्मबैंड पहनकर पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज दिलीप दोषी को श्रद्धांजलि दी। दोषी का सोमवार (23 जून) की शाम लंदन में निधन हो गया था।

दिलीप दोषी के योगदान को सलाम

दिलीप दोषी ने 1979 से 1983 तक भारत की ओर से 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 114 और वनडे में 22 विकेट लिए। भारतीय महिला टीम ने भी बेकनहैम के केंट क्रिकेट ग्राउंड पर ECB सिलेक्ट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बयान जारी कर कहा, "आज दोनों टीमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोषी की याद में ब्लैक आर्मबैंड पहन रही हैं, जिनका सोमवार को निधन हो गया था। दोनों टीमों ने पांचवें दिन की शुरुआत से पहले एक मिनट का मौन भी रखा।"

मैच के दौरान तीसरी बार श्रद्धांजलि

यह इस मैच के दौरान तीसरी बार है जब खिलाड़ियों ने ब्लैक आर्मबैंड पहने हैं:

पहले दिन: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें भारत और ब्रिटेन के नागरिकों की मौत हुई थी।

तीसरे दिन: पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर डेविड लॉरेंस को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका 21 जून को निधन हो गया था।

पांचवें दिन: दिलीप दोषी को याद किया गया।

इंग्लैंड मजबूज स्थिति में

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 371 रनों का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 117 रन बना दिए हैं। वे लक्ष्य के करीब पहुंचते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!