क्रिकेट

पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में जीत को बांग्लादेश के कप्तान ने क्यों बताया स्पेशल?

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मिली जीत को बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने स्पेशल करार दिया है। जानिए उन्होंने रावलपिंडी टेस्ट में जीत के बाद क्या कहा?

Image

नजमुल हसन शंटो

Photo : AP

रावलपिंडी: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने रविवार को पाकिस्तान पर अपनी टीम की पहली टेस्ट जीत को देश की मौजूदा परिस्थितियों में ‘विशेष’ करार दिया। पाकिस्तान पर 10 विकेट की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शंटो ने कहा,'यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण जीत है क्योंकि पिछले महीने बांग्लादेश में हमारे लिए परिस्थितियां कठिन थी। वहां अब भी कुछ समस्याएं हैं, लेकिन बांग्लादेश में हम एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और मुझे खुशी है कि इस जीत से उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आई है।'

हम देना चाहते हैं अपने लोगों को और खुशी

उन्होंने कहा,'हम अपने प्रदर्शन से खुश हैं और हम दूसरे मैच में भी अपने लोगों को और अधिक खुशी देना चाहते हैं। यह हमारे लिए विशेष जीत थी, विशेषकर यह देखते हुए कि हमने यहां की गर्म परिस्थितियों और पिच के साथ कैसे तालमेल बिठाया।'

अंतिम दिन जीत का था उन्हें भरोसा

शंटो ने कहा कि उन्हें अंतिम दिन मैच जीतने का भरोसा था क्योंकि पिच पर खेलना मुश्किल होता जा रहा था और उनकी टीम के पास कुछ अनुभवी स्पिनर और अच्छे तेज गेंदबाज थे। उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि शाकिब और मिराज ने आज परिस्थितियों को देखते हुए बहुत अच्छी गेंदबाजी की और हम जानते थे कि 90 रन की बढ़त के साथ पाकिस्तान अंतिम दिन दबाव में होगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article